Skip to main content

आपसी विवाद में बच्चे पर आइसक्रीम चोरी का आरोप लगाते हुए परिजनों के साथ मारपीट, दहशत फैलाने के लिए की गई फायरिंग..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के बड़कागांव मानसिंह पट्टी में आपसी विवाद में एक छोटे बच्चे पर आइसक्रीम चोरी का आरोप लगाते हुए स्थानीय मनबढ प्रवृत्ति के लोगों ने बच्चे के परिजनों से मारपीट करने के साथ उन्हें बंधक भी बना लिया. गांव के ही लोगों के द्वारा  प्राप्त सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो दबंग प्रवृत्ति के मनबढ लोगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, पुलिस ने चला कि से काम लेते हुए घटना को अंजाम देने वाले पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से दो देशी पिस्तौल तथा खोखे बरामद किए गए.

 मामले में पीड़ित व्यक्ति तथा पुलिस दोनों तरफ से कुल आठ अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिनमें से तीन पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बड़कागांव मानसिंह पट्टी के पास मुंगरौल मोड़ के समीप एक आइसक्रीम फैक्ट्री में स्थानीय निवासी जटुली तुरहा का पुत्र गुरुवार को आइसक्रीम खरीदने के लिए गया था. जब वह वहां से आइसक्रीम लेकर चला गया तो संचालक टुनटुन मिश्रा के पुत्र अमरनाथ मिश्रा को यह संदेह हुआ कि बच्चे ने आइसक्रीम चुरा ली है. इसी संदेह के आधार पर वह जटुली तुरहा के घर पहुंच गया तथा गाली गलौज करते हुए उन्हें को पकड़कर अपने आइसक्रीम फैक्ट्री में लेते आया और लाकर बंद कर दिया. इस दौरान उसने जटुली की पत्नी के साथ अभद्रता भी की. 

इस बात की सूचना गुरुवार की दोपहर जब पुलिस को मिली तो थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के नेतृत्व में इस्पेक्टर मुकेश कुमार वीरेंद्र यादव, हरीश कुमार समेत पुलिस बल तुरंत ही मौके पर पहुंची. लेकिन, पुलिस को देखते ही टुनटुन मिश्रा के पुत्र अमरनाथ मिश्रा, अरुण मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, धनु मिश्रा, तनु मिश्रा, अजीत मिश्रा, सिविल मिश्रा तथा टुनटुन मिश्रा ने दहशत फैलाने के नियत से फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद पुलिस ने हिम्मत एवं बहादुरी का परिचय देते हुए अमरनाथ, अरुण, विजय शंकर, धनु तथा तनु मिश्रा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली. आरोपितों की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को आरोपितों के पास से दो देशी पिस्तौल तथा दो खोखे बरामद हुए. हालांकि, अजीत, सिविल मिश्र तथा टुनटुन मिश्र भागने में सफल रहे. थानाध्यक्ष ने बताया कि, मामले में पुलिस तथा पीड़ित दोनों के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं, मामले में फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास की जा रही है. जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19