Skip to main content

महिला के हत्या मामले में मृतिका के भैसूर के बयान पर आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में बीते रविवार को 40 वर्षीय महिला की पूर्व के आपसी रंजिश में अपराधियों द्वारा अगवा कर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के इस मामले में मृतका के भैसुर सुरेंद्र राम के बयान पर गांव के ही सूरजन राम समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करा गई है.  मृतिका के भैसूर के बयान के अनुसार घटनास्थल पर मौजूद मृतक महिला की पुत्री ने सभी आरोपितों की पहचान की है. प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के पश्चात पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगातार छापेमारी कर रही है.

इस संदर्भ में राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतिका के भैसूर के द्वारा दिए गए बयान के अनुसार मंझरिया देवी की हत्या पूर्व के आपसी रंजिश के कारण की गई है. आरोपित सूरजन राम की पत्नी और मृतक मंझरिया देवी के साथ 6 महीना पहले किसी विवाद को लेकर खूब गाली गलौज हुआ था. इस विवाद के बाद आरोपी पक्ष के लोगों के द्वारा मंझरिया देवी के साथ मारपीट भी किया गया था. मारपीट की घटना की जानकारी उस वक्त जब पुलिस को मिली थी तो पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्ष को शांतिपूर्वक रहने की सख्त हिदायत दी थी. मारपीट के इस घटना के कुछ दिन बाद मंझरिया देवी के पति परदेस में नौकरी करने चले गए. मंझरिया देवी के पति विपेंद्र राम किसी निजी कंपनी में  गाजियाबाद में काम करते हैं. रविवार की शाम महिला अपनी 14 वर्षीय बेटी के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी. गांव से बाहर कुछ ही दूरी पर मंझरिया देवी अपनी बेटी के साथ खेत के तरफ गई थी. उसी दौरान मामले में नामजद अभियुक्त वहां आ धमके और महिला के साथ मारपीट करने लगे तथा उसकी बेटी को धमकी देते हुए वहां से भगा दिए. मंझरिया देवी की बेटी भागते हुए घर पहुंचकर घरवालों को सारी बातें बताई. लड़की के द्वारा जानकारी दिए जाने के पश्चात परिजन एवं आसपास के लोग महिला की खोजबीन के लिए निकले रात के अंधेरे में टॉर्च के माध्यम से लोगों ने काफी देर तक खोजबीन किया मगर मृतक महिला नहीं मिली. सोमवार की सुबह जब ग्रामीण  घर से बाहर निकले और  खेती-बाड़ी के काम से  अपने खेतों की तरफ गए तो मंझरिया देवी का शव खेतों में फेंका हुआ पाया. स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दी जाने के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा महिला को शव को बरामद करते हुए घटनास्थल से  315 बोर का खोखा भी  बरामद किया गया था. महिला के पीठ पर गोली मारने का निशान पुलिस के द्वारा पाया गया था. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतिका के भैसूर के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के पश्चात आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. सभी आरोपित घटना के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं. जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस लगातार प्रयासरत है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19