Skip to main content

लॉकडाउन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाया गया वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान, वसूला गया हजारों रुपए जुर्माना ..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लॉक डाउन का अनुपालन सख्ती से कराने हेतु विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान एवं रोको टोको अभियान चलाया जा रहा है. वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस के द्वारा बगैर हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहनों के कागजात तथा इंसुरेंस एवं प्रदूषण का जांच किया जा रहा है. वहीं, रोको टोको अभियान में बगैर मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों से ₹50 की जुर्माना राशि वसूलते हुए उन्हें 2 फेस मास्क उपहार स्वरूप दिया जा रहा है. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा उन्हें जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु मास्क पहनना अनिवार्य है. संक्रमण से बचाव में मास्क का बहुत ही अहम योगदान है. इसलिए किसी जरूरी कार्य से घर से बाहर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से चेहरे पर फेस मास्क लगाकर ही निकले. ताकि, कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते प्रसार को रोका जा सके. पुलिस के द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि जागरूकता ही खुद के सुरक्षा के साथ-साथ अपने परिवार की सुरक्षा है. शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन जांच में पुलिस ने हजारों रुपए जुर्माना राशि वसूल है. वहीं, रोको टोको अभियान में भी पुलिस ने कई लोगों से जुर्माना राशि वसूल है. जिसमें नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान ₹20000 जुर्माना राशि नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से वसूला है. औद्योगिक थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान नियम कानून को ताक पर रखकर चलने वाले वाहन चालकों से ₹8000 जुर्माना राशि वसूला है. डुमरांव पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ₹4500 सात वाहन चालकों से जुर्माना राशि वसूला है. नया भोजपुर ओपी पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान नियम कानून का बगैर पालन किए वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जांच अभियान में ₹2000 जुर्माना राशि वसूला है. कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र की पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध ₹2000 का जुर्माना राशि वसूल है. वहीं, बगैर मास्क पहने सड़कों पर घूमने वाले 35 लोगों के विरुद्ध 1750 रुपए जुर्माना राशि वसूला है. साथ ही साथ जिन लोगों से पुलिस ने जुर्माना राशि वसूला है. उन्हें 2 फेस मास्क उपहार स्वरूप देकर जागरूक किया गया है. ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान नियम कानून का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध ₹2000 का जुर्माना राशि वसूल आ गया है. मुरार थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान के दौरान एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले लोगों के विरुद्ध ₹1000 का जुर्माना राशि वसूल आ गया है. नैनीजोर थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान में 8 लोगों से ₹400 जुर्माना राशि वसूला गया है तथा उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में दिया गया है. वहीं, वाहन जांच अभियान में पुलिस के द्वारा नियम कानून का उल्लंघन का वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना राशि वसूल आ गया है. धनसोई थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान में ₹2000 जुर्माना राशि वसूल आ गया है. वहीं, बगैर फेस मास्क सड़कों पर घूमने वाले दो लोगों से ₹100 जुर्माना राशि वसूल आ गया है. कोरानसराय थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाए जाने के दौरान एमवी एक्ट का उल्लंघन कर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों से ₹2000 जुर्माना राशि वसूल आ गया है. वहीं, बिना मास्क पहने सड़कों पर घूमने वाले 7 लोगों से ₹350 जुर्माना राशि वसूला गया है तथा उन्हें 2 फेस मास्क मुफ्त में उपलब्ध कराया गया है. राजपुर थाना क्षेत्र के पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान में ₹2500 जुर्माना राशि वसूला गया है. वहीं, बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले 5 लोगों से ₹250 जुर्माना राशि वसूला गया है. सिकरौल थाना क्षेत्र की पुलिस के द्वारा रोको टोको अभियान चलाए जाने के दौरान 3 लोगों से ₹150 जुर्माना राशि वसूला गया है. साथ ही साथ उन्हें जागरूक करते हुए 2 फेस मास्क उपहार स्वरूप दिया गया है. थानाध्यक्ष आलोक कुमार के द्वारा बगैर फेस मास्क पहने सड़कों पर निकलने वाले लोगों को सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि घर से बाहर निकलते वक्त अनिवार्य रूप से फेस मास्क पहनकर ही निकले. उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव हेतु घर से बाहर निकलते वक्त चेहरे पर फेस मास्क लगाकर निकलना बेहद जरूरी है. कोरोनावायरस संक्रमण से बचाव में फेस मास्क का बहुत ही अहम योगदान है. उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु फेस मास्क पहनना बेहद जरूरी है. साथ ही साथ हाथों को बार बार अच्छी तरह से सैनिटाइज करना भी बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि खुद के जागरूकता से ही अपने परिजनों एवं खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है. इसलिए जागरूकता बेहद जरूरी है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...