Skip to main content

जमीनी विवाद में महिला के साथ मारपीट गोली मारने की दी गई धमकी, पीड़िता ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय के लिए लगाई गुहार..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के पुराना भोजपुर गांव में जमीनी विवाद में दबंगों द्वारा विधवा महिला एवं उसके बेटे को तथा महिला के भाई को मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. बताते चलें कि विधवा महिला राजकुमारी देवी पति स्व. भीम मिश्रा ग्राम पुराना भोजपुर द्वारा नया भोजपुर  ओपी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु लिखित आवेदन दिया गया है तथा थाना प्रभारी से न्याय की गुहार लगाई गई है.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राजकुमारी देवी पति स्वर्गीय भीम मिश्रा ने बताया कि, वो  पुराना भोजपुर नया भोजपुर ओपी थाना क्षेत्र के स्थाई निवासी है. उनका एक जमीन महाराजा रोड पुराना भोजपुर खाता नंबर- 27, खेसरा नंबर 105 रकबा 2 एकड़ 87 डिसमिल मौजा मोहम्मदपुर में है. उक्त जमीन पर बबन चौधरी पिता स्वर्गीय वासुदेव चौधरी, अजय यादव पिता स्वर्गीय छबिलाल यादव, विंध्याचल साह पिता स्वर्गीय बैजू साह और उनके साथ में लगभग तीस से पैतीस आदमी उनके जमीन पर आकर हो हल्ला एवं हंगामा करने लगे. जिसका विरोध करने पर राजकुमारी देवी एवं उनके पुत्र तथा भाई के साथ दबंगों के द्वारा मारपीट की गई.  राजकुमारी देवी ने बताया कि उक्त जमीन पर वह मकान बनवाने का कार्य कर रही हैं तथा खेत में पिलर  गड़वाकर तार से घेराबंदी करवाई है. जिसको दबंगों द्वारा तोड़ दिया गया और विरोध करने पर उन्हें तथा उनके बेटे, भाई एवं दमाद को धक्का देते हुए पीटा गया. दबंगों ने हथियार तान कर उन्हें  तथा वहां मौजूद उनके परिजनों को धमकाते हुए गोली मारने की धमकी भी दी.  साथ ही साथ दबंगों ने कहा कि आइंदा से कभी इस जमीन पर दिखाई दोगे तो जान मार देंगे. जमीन पर धमकी देने एवं मारपीट करने पहुंचे सभी दबंग  शराब पी रखे थे तथा उन लोगों के हाथ में लोहे का रॉड, हथौड़ा, रामा और देसी कट्टा था. जिसे दिखाते हुए उन्होंने राजकुमारी देवी उनके बेटे कथा भाई एवं दामाद के साथ मारपीट की एवं धमकी दी. उन्होंने बताया कि, इस मामले से अवगत कराते हुए नया भोजपुर ओपी थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया गया तथा प्राथमिकी दर्ज करते हुए जल्द से जल्द उचित करवाई करने की मांग की गई है. 

 इस संदर्भ में नया भोजपुर ओपी थाना प्रभारी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पीड़िता के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है.  प्राप्त आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल करने के पश्चात उचित कार्रवाई की जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19