एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने मोबाइल छीनने के एक आरोपी को चौसा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जिसका नाम अजीत पांडे बताया जा रहा है. एक डेढ़ महीने पहले उक्त व्यक्ति पर मोबाइल छीनने के आरोप में थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमा दर्ज होने के पश्चात से आरोपी फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर चौसा से गिरफ्तार कर पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, अजीत कुमार पांडेय पर मोबाइल छीनने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था. मुकदमा दर्ज होने के पश्चात से ही आरोपी फरार चल रहा था. जिसे गुप्त सूचना के आधार पर चौसा से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी को थाने लाने के पश्चात कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment