नाबालिक युवती के अपहरण मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल...
एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण कर लेने के मामले में नामजद एक अभियुक्त को थाना क्षेत्र के सोंधिला गांव से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मामले में मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के ऊपर मुफ्फसिल थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण करने का मामला दर्ज कराया गया था. दर्ज मामले के आलोक में कार्रवाई करते हुए पुलिस के द्वारा अभियुक्त को रविवार को सोंधिला गांव से गिरफ्तार कर लिया गया.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि, मुफ्फसिल थाना में नाबालिग लड़की के अपहरण करने का मामला दर्ज था. जितनी पुलिस के द्वारा मामले में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस को अपने सूत्रों से जानकारी मिला की नाबालिक लड़की का अपहरण करने का आरोपित अपने गांव में है. प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने थाना क्षेत्र के सोंधिला गांव में छापेमारी कर नाबालिग लड़की का अपहरण करने काआरोपित प्रेम राजपुर को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए थाना पहुंचने के पश्चात पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment