एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद भी शराब कारोबारियों का मनोबल घटने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन शराब कारोबारियों एवं तस्करों के विरुद्ध पुलिस के द्वारा छापेमारी अभियान चलाकर शराब बरामद करने के साथ-साथ उनकी गिरफ्तारी किए जाने की कार्य की जा रही है. इसके बावजूद भी शराब कारोबारी है कि शराब के इस अवैध धंधे से अपना मुंह मोड़ने का नाम नहीं ले रहे हैं. इसी क्रम में बताते चले कि, सोनवर्षा ओपी पुलिस के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मोडिहा टोला में छापेमारी कर 5 लीटर देसी शराब बरामद करने में सफलता हासिल की गई है. हालांकि, पुलिस के द्वारा किए गए इस कार्रवाई में कारोबारी भागने में समल रहा. फरार शराब कारोबारी की पुलिस के द्वारा पहचान कर ली गई है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए सोनवर्षा ओपी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि, थाना क्षेत्र के मोंडिहा टोला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर विनोद बिंद के घर से 5 लीटर देसी शराब बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है. पुलिस के छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी भागने में सफल रहा. जिसे गिरफ्तार करने की पुलिस के द्वारा प्रयास की जा रही है. उन्होंने बताया कि उक्त मामले में मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा फरार कारोबारी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है.


Comments
Post a Comment