Skip to main content

जिलाधिकारी ने कि जिले में अभियान विश्वामित्र की शुरुआत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराएंगे अधिकारी..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डीएम एवं समिति के द्वारा बक्सर के एमपी हाई स्कूल में अभियान विश्वामित्र की शुरुआत की गई. इस अभियान के तहत बच्चों को बोर्ड की तैयारी के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी व उनमें आदर्श व संस्कार भरने की पहल की जाएगी. कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन के बाद डीएम अमन समीर के द्वारा बताया गया कि इस अभियान के माध्यम से 9वीं एवं दसवीं के बच्चों को पढ़ाया जाएगा. हर विषय के शिक्षक 30 से 35 बच्चों को हर रोज पढ़ाएंगे. जिसकी लाइव रिकॉर्डिंग भी की जाएगी एवं जिला प्रशासन के यूट्यूब चैनल पर डाला जाएगा. एमपी हाई स्कूल में एक स्मार्ट क्लास रूम भी बनाया गया है. जहां कक्षाएं संचालित की जाएंगी. उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त अभियान चलाया जाएगा. उद्देश्य गुरु एवं शिष्य परंपरा  को पुनर्जीवित करना है. ऐसे चिन्हित इलाका जहां शिक्षा की पहुंच नहीं है. वहां के बच्चों को प्रेरित करने एवं अपने अंदर छुपे सपनों को पहचानने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है. शिक्षक शिक्षा से हर प्रखंड में चिन्हित जगहों पर जाकर बच्चों को पढ़ाएंगे. इसके साथ ही प्रखंडों में पुस्तकालय खोले जाएंगे. पुस्तकालय के संचालन हेतु लोगों से पुस्तक दान करने का अनुरोध किया जाएगा. जिला प्रशासन के फेसबुक ट्विटर पेज पर पुस्तकों की लिंक पब्लिश की जाएगी. ऐसे लोग जो बक्सर में नहीं रह रहे हैं उन्हें भी इस माध्यम से पुस्तक दान करने में आसानी होगी. मौके पर उप विकास आयुक्त डॉ योगेश कुमार सागर, के साथ ही जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी विद्यालय के प्राचार्य समेत जिले के कई बुद्धिजीवी तथा छात्र छात्राएं मौजूद रहे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...