Skip to main content

वैक्सीन को लेकर भ्रांतियों से रहें दूर, चरणवार सभी को मिलेगा कोरोना वायरस का टीका




- स्वास्थ्य विभाग ने की लोगों को सयम और धैर्य से काम लेने की अपील.
- वैक्सीन को लेकर संभावित बाधाओं को दूर करने के लिए सबका सहयोग जरूरी.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस क्रम में स्वास्थ्य समिति और जिला प्रशासन ने रणनीति बना ली है. लेकिन, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए जो टीके लगाए जाने वाले है, उसे लेकर प्रशासन व विभाग सभी पहलुओं पर काम करने की तैयारी कर रहा है. अधिकारियों व चिकित्सकों ने टीकाकरण में आने वाली संभावित बाधाओं को दूर करने के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया जब जिले में कोरोना का संक्रमण फैलना शुरू हुआ था.  तब बीमारी से अधिक लोग भ्रांतियों व अफवाहों से अधिक डरे हुए थे. लेकिन, धीरे धीरे सभी विभागों के प्रयास और स्थानीय लोगों की मदद से जागरूकता फैलाई गई. जिसके बाद लोगों तक सही जानकारी पहुंची और उन्हें जागरूक बनाया जा सका. इसलिए प्रशासन व स्वस्थ्य विभाग संबंधित बाधाओं को निष्क्रिय करने के लिए पूर्व से तैयारी कर रहा है.
लोगों को बहकाने और गलत जानकारी देने में जुटे हैं असामाजिक तत्व : 
डॉ. सिंह ने बताया कि जब से केंद्र सरकार ने कोविड-19 के वैक्सीन को लेकर गाइडलाइन जारी किए हैं, तब से कुछ असामाजिक तत्व जिले वासियों को बलगराने और भ्रमित करने में लगे हुए हैं. कुछ लोग वैक्सीन के दुष्प्रभाव और उससे होने वाले नुकसान की अफवाह सोशल मीडिया पर फैलाने लगे हैं. वहीं, कुछ सरकार के चरणवार टीका लगाने के निर्णय के खिलाफ हैं. ऐसे असामाजिक तत्व भोले भाले लोगों को भ्रमित कर सामाजिक सहयोग की भावना को ठेस पहुंचाते हैं. उन्होंने बताया कि सरकार ने सबसे पहले स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मियों को टीका लगाने का निर्णय लिया है. ऐसा इस लिए की इन विभागों के कर्मी व चिकित्सक पूरे दिन अधिक से अधिक लोगों से घिरे रहते हैं। फील्ड वर्कर यदि कोरोना संक्रमित होता है, तो वह बड़ी जनसंख्या को संक्रमित कर सकता है. इसलिए पहले इनको टीका लगाकर संक्रमण के संभावित खतरे को रोकने का प्रयास किया जाएगा.
असामाजिक तत्वों के खिलाफ होगी कार्रवाई : 
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया कि डीएम अमन समीर ने वैक्सीन को लेकर जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है. इसके लिए जिला स्तर से लेकर वार्ड स्तर के जन प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा. साथ ही, टीकाकरण कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने और अफवाहों व भ्रांतियों को फैलाने वालों को चिन्हित करने के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा. जो ऐसे लोगों की सूची तैयार करेंगे, जो टीकाकरण के विरोध में होंगे. उसके बाद उन चिन्हित लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही, लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने के लिए भी अभियान चलाए जाएंगे. ताकि, लोगों को जागरूक कर सामूहिक सहयोग के लिए प्रेरित किया जा सके.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19