Skip to main content

विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले भर में 1323 बूथों पर चलाया गया विशेष अभियान, अधिकारियों ने किया निरीक्षण..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  रविवार को जिले के सभी 1323 मतदान  केंद्रों पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने हटाने तथा सूची में सुधार करने संबंधी विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्य किये गए. मतदाता सूची में नाम प्रविष्ट कराने, हटवाने तथा त्रुटि सुधार कराने  के लिए कई लोग पहुंचे तथा लाभान्वित हुए. हालांकि, डुमराँव में एक बूथ पर बीएलओ के अनुपस्थित रहने की सूचना प्राप्त हुई है. जिन पर कार्रवाई करने की बात सामने आयी है. उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष को राय तथा सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय समेत अन्य अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया. उप निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने निरीक्षण के दौरान लापरवाह बीएलओ पर कार्रवाई करने की बात कही है. देर शाम तक मिली जानकारी के मुताबिक बक्सर विधानसभा में नाम सुधार तथा नया नाम जोड़ने को लेकर 667 आवेदन जमा कराए गए हैं.

10 जनवरी को पुनः चलेगा अभियान:

इस बाबत जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि चुनाव आयोग के अनुसार यह अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत आगामी 10 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में प्रविष्ट करने का कार्य किया जाएगा. साथ ही साथ दिव्यांगों, थर्ड जेंडर तथा 99 वर्ष से अधिक की आयु के लोगो का भौतिक सत्यापन करते हुए मतदाता सूची को त्रुटि रहित बनाया जाएगा. 10 जनवरी 2021 को भी इसी तरह का विशेष अभियान पूरे जिले भर में चलाया जाएगा.

अनुपस्थित बीएलओ पर होगी कार्रवाई:

उप जिला निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया कि डुमराँव के बूथ संख्या 12 के बीएलओ उपस्थित नहीं थे. इसके अतिरिक्त अन्य बूथों की भी जानकारी ली जा रही है. सभी अनुपस्थित बीएलओ की सूची बनाई जा रही है. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर उन पर कार्रवाई की जाएगी.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19