Skip to main content

विधायक के छुद्र वक्तव्य पर बीजेपी नेता परशुराम चौबे ने कहा- नीचता की सभी हद पार कर चुके हैं मुन्ना तिवारी..





- अपने वक्तव्य से अपने संस्कार को प्रदर्शित कर रहे हैं विधायक मुन्ना तिवारी . 

अश्विनी चौबे पर गंदी टिप्पणी करना आसमान की तरफ देखकर थूकने के समान है .

- मुन्ना तिवारी को नशा मुक्ति केंद्र और रांची मानसिक अस्पताल भेजने की तुरंत आवश्यकता है.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भाजपा नेता सह बक्सर विधानसभा के प्रत्याशी परशुराम चौबे ने कांग्रेस विधायक मुन्ना तिवारी द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे पर निम्न स्तर की टिप्पणी किए जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि मुन्ना तिवारी को शीघ्र अति शीघ्र नशा मुक्ति केंद्र और रांची मानसिक अस्पताल भेजने की आवश्यकता है. ऐसा नहीं होने पर बक्सर की पवित्र पावन भूमि पूरे देश में मुन्ना तिवारी के वक्तव्य के कारण बदनाम होती रहेगी.

परशुराम चौबे ने कहा कि जिसके गाड़ी में ब्लैक डॉग सहित अनेक तरीके के शराब मिले और उस दौरान डेढ़ महीना आम जनता से दूर भूमिगत रहने वाले व्यक्ति के मुंह से इसी स्तर का वक्तव्य सुनने को मिल सकता है. लगातार विधायक रहने के बावजूद जनता की सेवा से दूर रहने वाले व्यक्ति द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी कुमार जैसे महान विभूति के बारे में दोयम दर्जे का ऐसा वक्तव्य देना आसमान की तरफ देखकर थूकने के समान है. गंदी भाषा का प्रयोग और झूठा वक्तव्य देना मुन्ना तिवारी  नस नस में व्याप्त है. ऐसे वक्तव्य और कुकृतियों से इन्होंने अपना सारा चरित्र और मानसिकता बक्सर की जनता के सामने उजागर कर दिया है.
जहां तक किसान सम्मेलन के बारे में  मुन्ना तिवारी ने आरोप लगाया है कि कोई किसान ने भाग नहीं लिया था, वह इनकी जानकारी का अभाव दर्शाता है या ये सरासर झूठ बोल रहे हैं. जिले के सभी प्रखंडों से और सभी पंचायतों से इस किसान सम्मेलन में किसानों ने भागीदारी की थी. लेकिन, जिसकी गाड़ी में ब्लैक डॉग सहित अन्य ब्रांड के शराब पकड़ा गया हो, उस आदमी को दिन में किसान कहां दिखेगा?  किसान विरोधी कांग्रेस पार्टी के विधायक को तो किसान दिखेगा ही नहीं.

परशुराम चौबे ने कहा कि बक्सर की भूमि अध्यात्म, पवित्रता, ज्ञान और विकास की भूमि है. अश्विनी कुमार चौबे ने सांसद और मंत्री के रूप में विगत 6 सालों में जैसा विकास का यहां काम किया है, शायद ही वैसा काम पहले कभी हुआ होगा.  लेकिन, विधायक मुन्ना तिवारी को कभी अश्विनी चौबे बक्सर में नजर नहीं आते हैं तो कभी बक्सर में विकास नजर नहीं आता है. मेरी नेक सलाह है कि वह ब्लैक डॉग के चश्मे से निकल कर देखें जो उन्हें अश्वनी कुमार चौबे द्वारा बक्सर के विकास के लिए किए जा रहे अभूतपूर्व काम जरूर नजर आएगा. लेकिन मैं आगाह करना चाहता हूं की राजनीतिक नीच वक्तव्य की भी एक सीमा होती है. जिसको मुन्ना तिवारी लांघ रहे हैं. जिसको कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19