Skip to main content

हम दो हमारे दो का सपना होगा साकार,छह दिसंबर को पुरुष नसबंदी पखवारा का हुआ समापन, लोगों को किया गया जागरूक..

 


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: परिवार कल्याण कार्यक्रम को गति देने के लिए जिले भर में पुरूष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया है. जिसका समापन रविवार को हुआ. इस दौरान कोई भी व्यक्ति संबंधित पीएचसी में जाकर नसबंदी करा कर लाभान्वित किया गया. वहीं, इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ जितेन्द्र नाथ ने हम दो हमारे दो का नारा बुलंद किया. उन्होंने बताया कि परिवार नियोजन के लिए सरकार की ओर से कई स्कीम चलाए जा रहे हैं. नसबंदी एवं बंध्याकरण इसमें से एक है. नसबंदी के प्रति पुरुषों को प्रेरित करने के लिए विभाग द्वारा विगत 23 नवंबर से पुरुष नसबंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया था. जो 6 दिसंबर तक चला. इस दौरान कई महिला पुरूष संबंधित पीएचसी में जाकर नसबंदी करा कर लाभान्वित हो हुए. नसबंदी को लेकर कई तरह की मिथ्या सामाज के अंदर फैली है. इसको लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है. पुरुष नसबंदी गर्भ रोकने का स्थाई तरीका है. परिवार नियोजन कार्यक्रम को लेकर पुरुषों को भी आगे आना चाहिए। ये आसान विधि है.

जागरूकता के लिए आयोजित हुए कार्यक्रम :
नसबंदी के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए गए. जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों सहित आम लोगों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. मोबिलाइजेशन फेज के दौरान अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया गया. जिसमें व्यक्तिगत चर्चा और पुरुष नसबंदी के फायदे हितग्राहियों को बताए गए. पुरुष नसबंदी से संबंधित मिथकों को दूर करने के लिए परामर्श भी प्रदान किया गया. इन अभियानों से समाज में वृहद पैमाने पर लोगों को जागरूक करने में मदद मिली है.

कोविड-19 प्रोटोकॉल का रखा गया ध्यान :
पखवारे के अंतर्गत समस्त गतिविधियां कोविड-19 संबंधित समस्त सावधानियां एवं सलाह को सुनिश्चित करते हुए मनाई गई. इस दौरान मुख्यत: शारीरिक दूरी, मास्क पहनने, संक्रमण की रोकथाम का पूर्णत: पालन सुनिश्चित किया गया. शारीरिक दूरी एवं कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पखवारा का आयोजन हुआ.

छोटा परिवार-सुखी परिवार का सपना साकार करें : 
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया कि पुरुष नसबंदी एक मामूली प्रक्रिया है. यह महिला नसबंदी की अपेक्षा अधिक सुरक्षित और सरल है. इसके लिए न्यूनतम संसाधन, बुनियादी ढांचा व न्यूनतम देखभाल की आवश्यकता है. इसको लेकर समाज में कई प्रकार का भ्रम फैला हुआ है. इस भ्रम को तोड़ना होगा. छोटा परिवार-सुखी परिवार की अवधारणा को साकार करने के लिए पुरुषों को आगे बढ़कर जिम्मेदारी उठाने की जरूरत है.

इन बातों का ध्यान रख कोविड-19 से बचा जा सकता है: 
सार्वजानिक स्थानों पर लोगों से दूरी बनाएं. कम से कम दो मास्क रखें. घर में बनाए गए मास्क को समय समय पर धुलते रहें. अपनी आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें. हाथों को नियमित रूप से साबुन एवं पानी से अच्छी तरफ साफ करें. आल्कोहल आधारित हैण्ड सैनिटाइजर
का इस्तेमाल करें. तंबाकू, खैनी आदि का प्रयोग नहीं करें, ना ही सार्वजानिक स्थानों पर थूकें.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...