Skip to main content

कोविड- 19 की संभावित वैक्सीन को लेकर स्वस्थ्य विभाग के प्रधान सचिव द्वारा पत्र जारी..



- सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को दी जाएगी वैक्सीन
- संभावित कोविड-19 वैक्सीन को लेकर आवश्यक तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग 

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण की कवायद शुरू कर दी गयी है. इसके लिये जिला स्वास्थ्य विभाग जरूरी तैयारियों में जुट गया है. टीकाकरण के प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकृत करने की योजना है. इसमें सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ आईसीडीएस कर्मियों को भी शामिल किया गया है. पहले चरण में टीकाकरण के लिये डेटाबेस तैयार किया जा रहा है. दिसबंर माह के पहले सप्ताह के अंत तक ये डेटाबेस तैयार कर लिये जाने की संभावना है. इसे निर्धारित पोर्टल पर अपलोड किया जाना है ताकि, कर्मियों की संख्या सरकार के संज्ञान में आ सके. कोविड वैक्सीन सभी को नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी. बिहार सरकार के स्वस्थ्य विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर टीकाकरण हेतु जिला एवं प्रखंड स्तर पर टास्क फ़ोर्स के गठन करने का आदेश दिया है. इसके साथ ही टीकाकरण प्रारंभ किये जाने के पूर्व की तैयारी, वैक्सीन उपलब्ध होने टीकाकरण कराने हेतु माइक्रोप्लान तथा वैक्सीन के रोल आउट के दौरान अन्य नियमित स्वास्थ्य सुविधाओ में किसी प्रकार की कठिनाई न हो.
जिलास्तरीय टास्क फ़ोर्स में जिला पदाधिकारी अध्यक्ष होंगे :-
जारी पत्र के अनुसार जिलास्तरीय टास्क फ़ोर्स में जिला पदाधिकारी अध्यक्ष होंगे एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी सदस्य सचिव की भूमिका में होंगे. इसके अलावा सभी विभागों के प्रमुख को सदस्य बनाया गया है. इसी क्रम में जिला एवं प्रखंड स्तर पर भी नियमित रूप से कोरोना संक्रमण की टीकाकरण की तैयारी हेतु समीक्षा की जानी है, जिसमें स्वस्थ्य विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों की सहभागिता को अत्यंत आवश्यक बताया गया है.
पहले चरण में स्वास्थ्य व आईसीडीएस कर्मी होंगे टीकाकृत :-
जारी पत्र में टीकाकरण के पहले चरण में सभी सरकारी व गैर सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल करने की योजना है. आईसीडीएस कर्मी सेविका, सहायिका, एलएस, सीडीपीओ व आईसीडीएस, डीपीओ कार्यालय के विभिन्न कर्मी भी इसमें शामिल हैं. हेल्थ वर्कर में स्वीपर, आउट सोर्सिंग के वर्कर, एंबुलेंस चालक सहित अन्य को पहले चरण में टीकाकृत करने की योजना है.
वैक्सीन के रख-रखाव को लेकर चल रही तैयारियां:- 
जारी पत्र में कोरोना की वैक्सीन के रख-रखाव को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जरूरी तैयारियां की जा रही हैं. भण्डारण के लिये कोल्ड चैन गृहों एवं उपकरणों की समीक्षा एवं आवश्यकतानुसार भंडारण की क्षमता बढाने हेतु अतिरिक्त शीत-श्रीन्खला के स्थापना हेतु गृहों का चयन किया जाना है. वैक्सीन कहां स्टोर किया जाये, कहां कितनी मात्रा में वैक्सीन को स्टोर करने का इंतजाम उपलब्ध है. इसके निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है.
वैक्सीन की खुराक देने में विभागीय निर्देशों का किया जाएगा पालन :- 
जारी पत्र में लोगों को वैक्सीन की खुराक देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक प्रखंडो एवं शहरी क्षेत्रो में वरीय पदाधिकरियो की जिम्मेवारी तय की जाएगी, ताकि समाज का एक भी व्यक्ति वैक्सीन से वंचित नहीं रहे और सुविधाजनक तरीके से लोगों वैक्सीन की खुराक दी जा सके. साथ ही वैक्सीन की खुराक देने वाले कर्मी भी विभागीय निर्देशों का पालन करेंगे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...