Skip to main content

प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों व चिकित्सकों को दिया जाएगा टीका



- 100 लोगों पर पांच सदस्यीय टीम का होगा गठन, टीका स्थल पर सुरक्षा कर्मी भी होंगे तैनात.
- टास्क फोर्स की बैठक में लिए गए है महत्वपूर्ण निर्णय, स्थानीय प्रतिनिधियों का भी लिया जाएगा सहयोग.
 एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. परिवार एवं स्वास्थ्य कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी गाइडलाइन्स के तहत जिले में कोविड-19 के लिए वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही है. डीएम अमन समीर के नेतृत्व में इसकी बारीकी से तैयारी शुरू कर दी गई है. वैक्सीनेशन के लिए डीएम अमन समीर ने टास्क फोर्स का गठन कर मतदान प्रक्रिया के तर्ज पर लोगों को टीका देने का निर्णय लिया है ताकि, सरकार के निर्णय के अनुसार बिना किसी रोक-रूकावट के वैक्सीन दिया जा सके.
जिले में तीसरे चरण में 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को लगेगा टीका :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया कि जिले में पहले चरण में सरकारी व निजी क्षेत्र के हेल्थ वर्कर व चिकित्सकों को टीका दिया जाना है. उसके बाद दूसरे चरण में फ्रंब्ट लाइन वर्कर मसलन आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका-सहायिका, पुलिस जवान इत्यादि. वहीं, तीसरे चरण में 50 वर्ष की उम्र पार कर चुके लोगों को टीका दिया जाना है. हालांकि, तीसरे चरण में उन लोगों को भी टीका दिया जाएगा, जो 50 वर्ष से कम आयु के हो लेकिन वह किसी गंभीर बीमारी से जुझ रहे हो. उसके बाद धीरे-धीरे टीके की उपलब्धता के आधार पर बाकी लोगों को टीका दिया जाएगा.
सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटाबेस तैयार :
डॉ. सिंह ने बताया सरकारी व निजी क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों व चिकित्सकों टीका लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी सरकारी व निजी स्वास्थ्य कर्मियों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है. इसके लिए डीएम अमन समीर ने सभी निजी अस्पतालों व नर्सिंग होम को चिकित्सकों व कर्मियों की सूची अविलंब प्रदान करने का निर्देश दिया है. साथ ही, आदेश का उल्लंघन करने की स्थिति में उनपर करवाई करने का निर्देश दिया है.
टीका लगाने के बाद आधे घंटे तक की जाएगी निगरानी :
डॉ. सिंह ने बताया कि 100 व्यक्तियों के टीकाकरण हेतु एक दल का निर्माण किया जाएगा. प्रत्येक दल में एक प्रशिक्षित टीकाकर्मी, उनके सहयोग हेतु 2 उत्प्रेरक, 1 सुरक्षा कर्मी, लाभार्थियों के सत्यापन हेतु 1 सत्यापनकर्ता उपलब्ध होंगे. टीकाकरण स्थल पर लाभार्थियों के ठहराव के लिए वेटिंग एरिया का निर्धारण किया जाएगा. साथ ही, टीका लगाने के बाद आधे घंटे तक उनकी निगरानी भी की जाएगी. कोविड-19 के वैक्सीन का भंडारण हेतु सभी स्तर पर कोल्ड चेन गृह के साथ भंडारण क्षमता बढ़ाने हेतु अतिरिक्त शीत श्रृंखला की स्थापना की जाएगी. उन्होंने बताया कि वैक्सीन रखने में परेशानी न हो इसके लिए पशुपालन विभाग के कोल्ड चेन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
टीकाकरण के पूर्व लोगों को किया जाए जागरूक :
जिला प्रतिरिक्षण पदाधिकारी डॉ. सिंह ने बताया कि डीएम अमन समीर ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया है. कोविड-19 के टीकाकरण संबंधित गलत सूचनाओं को रोकने के लिए स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि व धार्मिक संगठनों की सहायता लेने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है. उन्होंने बताया कि लोगों में कोविड-19 के टीके को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां फैलने लगी है. जिसे रोकने के लिए सभी को एक साथ मिलकर काम करना होगा. भ्रांतियां व अफवाहों को रोकने के लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अलावा प्रबुद्धजनों का भी सहयोग लिया जाएगा.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...