Skip to main content

विभिन्न प्रखंडों में शिशुओं व बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाकर कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ..



- 26 दिसंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों व गृह भ्रमण कर आशा कार्यकर्ता बच्चों को देंगी दवा.
- चार दिनों के कार्यक्रम में जिले के 2.23 लाख बच्चों का लक्ष्य किया गया है निर्धारित.


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले के सभी प्रखंडों में बुधवार को विटामीन-ए की खुराक पिलाने के लिए चार दिवसीय अभियान शुरू किया गया है. जिसे लेकर सभी आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ गृह भ्रमण के दौरान नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को उम्र के हिसाब से विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी. इसके लिए जिले के दो लाख 23 हजार 720 बच्चों को लक्षित किया गया है. जिसका दायित्व जिले की 1434 आशा कार्यकर्ताओं को दिया गया है. इस क्रम में सदर प्रखंड के मठिया टोला स्थित अनुसूचित जाती आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को विटामिन-ए की खुराक देकर अभियान की शुरुआत की गई है. मौके पर सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार, बीसीएम प्रिंस कुमार, आशा कार्यकर्ता व आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका मौजूद रही.



बीमारियों से बचाने में विटामिन-ए होता है मददगार :
प्रभारी चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार ने बताया विटामिन-ए छमाही कार्यक्रम 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में रोग प्रतिरोधक की क्षमता को बढ़ाने के लिए शुरू किया गया है. विटामिन- ए आंखों से देखने के लिए अत्यंत आवश्यक होता है. साथ ही यह बीमारी से बचने के काम आता है. यह शरीर में अनेक अंगों को सामान्य रूप में बनाए रखने में मदद करता है, जैसे त्वचा, बाल, नाखून, ग्रन्थि, दांत, मसूड़ा और हड्डी। सबसे जरूरी यह है कि विटामिन-ए के अभाव में बच्चों में दृष्टि दोष उत्पन्न हो जाता है. साथ ही, उनके आंखों में आंसू की कमी से आंख सूख जाना और उसमें घाव भी हो सकता है. विटामिन-ए की कमी से बच्चों के शारीरिक विकास पर भी असर हो सकता है. इन्हीं बीमारियों व कमियों को देखते हुए बच्चों को विटामिन-ए की खुराक दी जाती है.
पहले दिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर आरोग्य दिवस का हुआ आयोजन :
डॉ. सुधीर कुमार ने बताया राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार विटामिन-ए अनुपूरण कार्यक्रम चार दिनों तक चलाया जाएगा. 23 से 26 दिसम्बर तक होने वाले इस कार्यक्रम के पहले दिन 23 दिसंबर को आरोग्य दिवस केंद्र पर बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई जाएगी. दूसरे दिन आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बच्चों को देंगी. तीसरे दिन केंद्रों पर फिर आरोग्य दिवस का आयोजन होगा और अंतिम दिन गृह-भ्रमण कर आशा कार्यकर्ता बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायेंगी. हालांकि, इस बीच 25 दिसंबर को बड़े दिन की छुट्टी होगी, जिसे देखते हुए आशा अपने सुविधा अनुसार कार्यक्रम का संचालन करेंगी. इस बीच नौ माह से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलानी है. ऐसे बच्चे जिन्हें छह माह के भीतर विटामिन-ए की दवा ले चुके हैं, उन्हें यह खुराक नहीं दी जाएगी. साथ ही सर्दी, खांसी व बुखार से ग्रसित बच्चों को भी यह खुराक नहीं दिया जाएगा.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19