Skip to main content

इटाढी थाना क्षेत्र के कुकुढा में 20 जुलाई को हुए पिकअप चालक हत्याकांड में पुलिस ने हथियार के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र में इसी साल के जुलाई 2020 को कुकुढ़ा चौक से एक किलोमीटर उत्तर एक पिकअप ड्राइवर की हत्या मामले में मामले में पुलिस ने लोडेड देशी कट्टा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार  करने में सफलता प्राप्त किया है.  गिरफ्तार दोनों लोगों को पुलिस के द्वारा कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए इटाढ़ी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि, कुकुढ़ा चौक से लगभग एक किलोमीटर उत्तर एक पिकअप ड्राइवर की हत्या कर लाश को लावारिस हालत में छोड़ दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कृष्णापुरी के रहने वाले भूअर यादव तथा इटाढ़ी थाना के हकीमपुर के रहने वाले दीपक कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. 

दीपक कुमार सिंह के पास से एक लोडेड देशी कट्टा तथा 315 बोर का जिंदा कारतूस तथा एक सफेद अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि दीपक के विरुद्ध अलग से आर्म्स एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है. माना जा रहा है कि पिकअप चालक की हत्या लूट में असफल रहने पर कर दी गई थी. इटाढ़ी थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा बधार में पिकअप चालक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. चालक का शव पिकअप के अंदर ही बरामद किया गया था. चालक की पहचान वाराणसी निवासी बच्चा पाल के रूप में की गई, जबकि, पिकअप बलिया निवासी शोभनाथ यादव की थी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा पिकअप चालक के घर वालों को इस संदर्भ में पुलिस के द्वारा जानकारी दे दी गई. परिजनों के थाना पहुंचने के पश्चात शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया. जिसके बाद से लगातार पुलिस अनुसंधान में जुटी थी. अनुसंधान के क्रम में पुलिस एक-एक बिंदु पर जांच करते हुए आगे बढ़ रही थी. लगातार प्रयासरत रहने के बाद आखिरकार पुलिस ने अपराधियों की पहचान करते हुए उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित कर ली तथा न्यायालय के समक्ष अपराधियों को प्रस्तुत करते हुए न्यायालय के आदेश अनुसार जेल भेज दिया गया. 





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19