Skip to main content

आईटीआई प्रवेश परीक्षा को कदाचार मुक्त व सफल संचालन कराने हेतु डीएम ने सभागार कक्ष में आयोजित की बैठक, दंडाधिकारियों व पदाधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: समाहरणालय के सभागार कक्ष में गुरुवार 3 दिसंबर को डीएम अमन समीर के द्वारा अमन 04 दिसम्बर 2020 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान प्रतियोगिता प्रवेश परीक्षा 2020 को होने वाली परीक्षा के संचालन हेतु ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में पूर्वाहन 11:00 बजे से आहूत की गई. आई.टी.आई. प्रवेश परीक्षा हेतु बक्सर जिले में कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है. परीक्षा 04 दिसम्बर को 11:00 बजे पूर्वाहन से 01:15 अपराहन तक आयोजित की जाएगी. परीक्षा के सफल एवं कदाचार मुक्त संचालन के मद्देनजर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों तथा अन्य पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों की ब्रीफिंग जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा की गई. बैठक में उपस्थित सभी केन्द्राधीक्षक, प्रतिनियुक्त स्टैटिक, गश्ती दण्डाधिकारी एवं प्रेक्षकगणों को परीक्षा के सफल संचालन के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि उक्त परीक्षा में प्रतिनियुक्त सभी दण्डाधिकारियों और अन्य पदाधिकारियों की परीक्षा के सफल संचालन में अहम भूमिका है. उन्होनें कहा कि सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/दण्डाधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन सतर्कतापूर्वक करना सुनिश्चित करेंगे. इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी. 


उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रॉनिक पेन, पेजर इत्यादि जैसी सामग्री व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी. सभी परीक्षा केन्द्रों पर जैमर लगा रहेगा.  उन्होंने आगे बताया कि सभी केन्द्राधीक्षक अपने-अपने केन्द्रो पर परीक्षा के दिन पर्याप्त रोशनी, जनरेटर, पेयजल की व्यवस्था एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे. साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेसिंग, परीक्षा हॉल एवं शौचालयों का सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग, अभ्यर्थियों को प्रवेश गेट पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए सुरक्षित प्रवेश एवं सीधे परीक्षा कक्ष तक पहुँचाने की व्यवस्था करेंगे. अनुमण्डल पदाधिकारी/अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सोशल मीडिया पर साईबर सेनानी व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से लगातार नजर बनाये रहेंगे तथा प्रश्न पत्र से संबंधित आपतिजनक टिप्पणी प्राप्त होने पर तत्क्षण कार्रवाई करेंगे. परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन हेतु जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर समाहरणालय परिसर अवस्थित कोषागार कार्यलय बक्सर के उपरी तल पर कार्यरत रहेगा. जिसका दूरभाष संख्या 06183-223333 है. जिला नियंत्रण कक्ष के सम्पूर्ण प्रभार में श्री अजय कुमार, जिला अवर निबंधन पदाधिकारी बक्सर (मो0 6202982977, 7909024981) रहेंगे. अग्निशमन पदाधिकारी बक्सर को निदेशित किया गया कि एक अग्निशमन वाहन जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय बक्सर एवं एक अग्निशमन वाहन मॉडल थाना बक्सर चालू हालत में रखना सुनिश्चित करेंगे. असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी बक्सर को निदेश दिया गया कि एक एम्बुलेंस एवं चिकित्सक टीम जीवनरक्षक दवाओं के साथ जिला नियंत्रण कक्ष बक्सर में प्रतिनियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे. परीक्षा के सफल संचालन हेतु जिले में 13 केन्द्रों पर स्टैटिक दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 04 प्रश्न पत्र वितरण-सह-गश्ती दल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी, 02 उडनदस्तादल दण्डाधिकारी/पुलिस पदाधिकारी एवं 13 केन्द्रों पर प्रेक्षकों की प्रतिनियक्ति कर दी गई है. विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में कृष्णा कुमार उपाध्याय, अनुमण्डल पदाधिकारी बक्सर मो0 (9473191241)/ गोरख राम, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी बक्सर मो0 (6207926802/9431800090) बक्सर अनुमण्डल अन्तर्गत सभी परीक्षा केन्द्रों के सम्पूर्ण विधि व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे. परीक्षा अवधि में लगातार क्षेत्र में बने रहेंगे तथा सभी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते रहेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा का संचालन स्वच्छ एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हो रहा है. विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण वरीय प्रभार में श्री किशोरी चौधरी, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण-सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर एवं मो0 इम्तियाज अहमद, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बक्सर (6207926801/9431800092) रहेंगे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...