Skip to main content

गंगा के रास्ते शराब लेकर जा रहे तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,बाइक भी जब्तत..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद भी आए दिन तस्कर विभिन्न तरीकों को अपनाकर पड़ोसी राज्य से गंगा के रास्ते शराब की खेप लाकर बेचने  के प्रयास में जुटे हुए हैं. वहीं, पुलिस के द्वारा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर उनके मंसूबे पर पानी फेरने का कार्य किया जा रहा है. आए दिन पुलिस के द्वारा किए जा रहे करवाई में विभिन्न जगहों से शराब के साथ तस्करों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हो रही है. फिर भी तस्करों का मनोबल घटने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है.  बताया जा रहा है कि पुलिस ने मिश्रवलिया गांव से शराब की खेप के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के द्वारा शराब की तस्करी में प्रयुक्त की जा रही एक बाइक को भी जप्त किया गया है. गिरफ्तार तस्कर गंगा के रास्ते शराब की  खेप लेकर कहीं खपाने की प्रयास में लगा हुआ था. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है.



 इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शराब की खेप के साथ पुलिस ने कृतपुरा गांव निवासी अनूप कुमार को मिश्रवलिया गांव से गिरफ्तार किया है. साथ ही साथ पुलिस के द्वारा शराब की तस्करी में प्रयुक्त की जा रही बाइक को भी जब्त कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि मिश्रवलिया घाट पर यूपी से लाकर शराब की खेप उतारी गई है. सूचना को आधार मान पुलिस ने जब मिश्रवलिया घाट पर छापेमारी किया तो बाइक सवार युवक के द्वारा एक सफेद रंग के बोरे में शराब की खेप ले जाया जा रहा था. जिसे रोककर तलाशी ली गई तो 146 पीस 180ml अंग्रेजी शराब बरामद करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई. शराब बरामद होने के पश्चात पुलिस के द्वारा युवक को हिरासत में ले लिया गया तथा उसके बाइक को जब्त कर लिया गया और थाने लाने के पश्चात पुलिस के द्वारा मध निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19