Skip to main content

राजपुर थाना क्षेत्र के खिरी गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी, 1 व्यक्ति घायल, सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने किया बनारस रेफर..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के खीरी गांव में आपसी विवाद में बीच-बचाव करने गए एक व्यक्ति के ऊपर दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक मनबढ़ व्यक्ति ने दनादन गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोली पास ही खड़े एक व्यक्ति को जा लगी, जिससे कि वह घायल हो गए. गोलीबारी के इस घटना के पश्चात स्थानीय ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और आरोपी को दबोच लिया. आरोपी के पकड़ में आने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी को जमकर कूट दिया. जिससे कि आरोपी भी घायल हो गया. साथ ही मौके से हथियार और कारतूस भी बरामद किया गया है.  जिसे बाद में पुलिस को सौंप दिया गया. गोली लगने से घायल व्यक्ति को बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु घायल व्यक्ति को बनारस रेफर कर दिया है. जबकि ग्रामीणों की धुनाई से घायल आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भेजा गया है.



घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह तकरीबन 7:00 बजे एक मनबढ़ मुरलीधर त्रिगुण का किसी बात को लेकर ग्रामीण घनश्याम चौबे के साथ विवाद हो गया. बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि, ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग बीच बचाव करने लगे. इसी बीच दहशत फैलाने के उद्देश्य से मुरलीधर त्रिगुण दनादन फायरिंग करने लगे, जिससे कि वहां भगदड़ मच गई. लोग इधर-उधर भागने लगे. तभी उधर से ही गुजर रहे स्थानीय निवासी कलेंद्र त्रिगुण के बांह में गोली लग गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिखाते हुए हमलावर को घेर लिया लेकिन, एक बार फिर मुरलीधर ने गोली चलाई परंतु, संयोगवश गोली अबकी बार मिस कर गई और ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ कर उसकी जमकर धुनाई कर दी. बाद में लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की पिटाई से घायल को राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया. वहीं, गोली लगने से घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल भेजा गया है. जहां उनका इलाज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि, उनकी बांह में गोली लगी है तथा उनकी हालत खतरे से बाहर है. चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज हेतु बनारस रेफर कर दिया है. घायल के परिजनों ने सदर अस्पताल के व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं की कमी के कारण अक्सर ही मामूली रूप से भी घायल मरीजों को अन्यत्र जगह पर कर दिया जाता है. ऐसे में सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं के ऊपर उंगली उठना लाजमी है. घायल के परिजनों ने कहा कि स्थानीय सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनी चौबे के रहते हुए भी बक्सर सदर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जिसमें में सुधार की जरूरत है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...