Skip to main content

गोलीकांड में शामिल शाहिद पिस्टल समेत पकड़ाया..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: लोडेड पिस्टल के साथ उदयवीर थाना क्षेत्र की पुलिस ने शनिवार की देर शाम एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है गिरफ्तार युवक से पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि गत माह नया बाजार में ई रिक्शा चालक को गोली मारने वालों में वह भी शामिल था उसके गिरफ्तारी से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि ई रिक्शा चालक को गोली मारने के दौरान उसके साथ संदीप यादव गैंग का एक गुर्गा भी मौजूद था. अभियुक्त ने बताया कि उसी युवक ने महज दहशत फैलाने के नियत से ई रिक्शा चालक को गोली मार दी थी पूछताछ के बाद अभियुक्त को जेल भेजने की तैयारी पुलिस के द्वारा की जा रही है



इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि औद्योगिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पिछले दिनों नई बाजार में ई रिक्शा चालक को गोली मारने के मामले में शामिल अभियुक्त हथियार के साथ गोलंबर के समीप देखा गया है. सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने अपना जाल बिछाया और पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को धर दबोचा तलाशी के क्रम में पुलिस को उसके पास से लोडेड हथियार बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई गिरफ्तार युवक की पहचान नया बाजार निवासी शहीद अंसारी के रूप में की गई पुलिस का अनुमान है कि गिरफ्तार शाहिद फिर किसी घटना को अंजाम देने वाला था पुलिस की पूछताछ में पता चला कि 19 नवंबर की रात नया बाजार में ई-रिक्शा चालक को गोली मारने में वह भी शामिल था उस वक्त उसके साथ संदीप यादव के गैंग का एक गुर्गा भी मौजूद था जिस ने घटना की रात उसे फोन कर बुलाया था पूछने पर बताया कि बस कुछ काम है घटना के समय शाहिद बाइक चला रहा था इस दौरान जैसे ही ई रिक्शा चालक नजर आया कि उसे बाइक के पीछे बैठे संदीप के गुर्गे ने गोली मार दी पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ई रिक्शा चालक से उनकी कोई अदावत नहीं थी बस सिर्फ दहशत फैलाने के लिए उनके सामने चालक शिकार बन कर आ गया और देखते ही देखते उसे गोली मार कर दोनों लोग फरार हो गए एसपी ने बताया कि पूछताछ में यह भी पता चला है कि यहां से भागने के बाद दोनों संदीप यादव के घर नोनियापूरा में जाकर छुप गए थे गोली से जख्मी चालक का अभी भी उपचार चल रहा है एसपी ने बताया कि शाहिद के दूसरे साथी की भी पहचान हो गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा जल्द ही उसकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19