Skip to main content

आपसी विवाद में घायल व्यक्ति के मौत के पश्चात आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  बीते 27 नवंबर को हुए  आपसी विवाद में नया भोजपुर के रहने वाले एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो जाने के पश्चात आक्रोशित  परिजनों ने सड़क पर उतर कर राष्ट्रीय राजमार्ग 84 को जाम कर दिया. सड़क जाम करने के दौरान परिजनों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ मुआवजे की मांग प्रशासन से की. 

 इस संदर्भ में मिली जानकारी के मुताबिक 27 नवंबर को नया भोजपुर में मनजी का अपने ही भाई के परिवार से बच्चों के किसी  मामूली विवाद में जमकर मारपीट हुआ था.  जिसमें मनजी चौधरी को गंभीर रूप से चोट पहुंची थी.   मारपीट के दौरान ननदी. चौधरी के सिर में गंभीर चोट लगने के साथ ही साथ शरीर के अन्य भागों पर भी चोट पहुंची थी.  मारपीट में चोट लगने के पश्चात वह वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा था.  जख्मी होने के बाद मनजी चौधरी  की बोलने की  शक्ति खत्म हो चुकी थी. घायल अवस्था में आनन-फानन में उन्हें बक्सर सदर अस्पताल में पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया था. वाराणसी से भी चिकित्सकों की सलाह पर घायल मनजी चौधरी को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया था. लेकिन पैसों के अभाव में उन्हें परिजनों के द्वारा पटना ले जाया गया. जहां उनका इलाज चल रहा था. ग्रामीणों के द्वारा 1 सप्ताह पूर्व गांव में आपस में चंदा इकट्ठा कर इलाज हेतु भेजा गया था. लेकिन, इलाज के दौरान ही सोमवार की सुबह मनजी चौधरी ने अंतिम सांस ली. मनजी चौधरी के मृत्यु की सूचना प्राप्त होने के पश्चात आक्रोशित परिजनों ने डुमरांव के डीके  कॉलेज मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग - 84 को जाम कर दिया तथा आरोपितों की गिरफ्तारी एवं प्रशासन से मुआवजे की मांग शुरू कर दी. परिजनों का कहना था कि मारपीट के इस घटना में रामप्रवेश चौधरी, ऋषिकेश चौधरी, जोखन चौधरी, मुन्ना चौधरी, विश्वकर्मा चौधरी एवं अन्य को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. लेकिन नामजद सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है. सड़क जाम कर रहे लोगों ने बताया कि 2 माह के अंतराल में दूसरी दफा ऐसा हुआ था कि जब मनजी चौधरी को उसके भाइयों ने बेरहमी से पीटा था. बावजूद इसके पुलिस तत्परता नहीं दिखाई. 

 वहीं, नया भोजपुर  ओपी थानाध्यक्ष  राजीव रंजन राय ने  बताया कि  आपसी विवाद के इस घटना में प्राथमिकी दर्ज होने के पश्चात पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपियों में से एक  ऋषिकेश चौधरी को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा सोमवार को रामप्रवेश चौधरी, रुकमणी  देवी एवं प्रभावती देवी को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है तथा अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का पुलिस के द्वारा प्रयास किया जा रहा है.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19