Skip to main content

कोरोना का संक्रमण दर जानने के लिए तीसरे चरण का सीरो सर्वे हुआ संपन्न..




-अलग-अलग प्रखंडों के 10 चिन्हित गांवों में 40-40 लोगों का लिया गया सैंपल.
-जिले के 100 चिकित्सा कर्मियों की भी हुई जांच, एक माह बाद आएगी रिपोर्ट.


एक्सप्रेस न्यूज़,  बक्सर: जिले में कोरोना का संक्रमण प्रसार भले ही कम हो गया हो, लेकिन स्वास्थ्य समिति अभी भी संक्रमण के अंदेशे को नकार नहीं रही है. इसके लिए समय-समय पर जिले के विभिन्न इलाकों से सामुदायिक स्तर पर कोरोना वायरस के संक्रमण दर जानने हेतु सीरो सर्वे किया जा रहा है. बीते दिन जिले में सीरो सर्वे का तीसरा चरण पूरा हुआ है, जिसमें लगभग 500 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की गई है. विभाग ने 10 गांवों का चयन किया था. जिसमें 40-40 लोगों का सैंपल लिया जाना था. वहीं, जिले के 100 स्वास्थ्य कर्मियों की भी जांच की जानी थी. इसके लिए पांच दो सदस्यीय टीम का गठन किया गया, जिन्होंने दो दिनों में सैंपल इकट्ठा किया.
समुदाय में कोविड-19 के प्रसार दर की मिलेगी जानकारी :
जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. राज किशोर सिंह ने बताया जिस व्यक्ति के अंदर कोई बीमारी हो जाती है, तो शरीर में उसके खिलाफ एंटीबॉडी बन जाती है. बहुत से लोगों में बीमारी के लक्षण नहीं दिखते हैं. एंडीबॉडी से समुदाय में इन बीमारियों की प्रसार दर के बारे में पता चल सकेगा. साथ ही, कोरोना वायरस के सामुदायिक संक्रमण की भी जानकारी हो सकेगी. सर्वे से यह पता लगाया जाएगा कि कितनी आबादी कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है. कह सकते हैं कि कितने प्रतिशत लोगों में कोरोना वायरस के खिलाफ सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता (हर्ड इम्युनिटी) हुई है. सीरो सर्वे में किसी क्षेत्र में रहने वाले कई लोगों के खून के सीरम की जांच की जाती है. लोगों के शरीर में कोरोना वायरस से लड़ने वाले एंटीबॉडी की मौजूदगी के साथ ही यह पता चल जाता है कि कौन सा शख्स इस वायरस से संक्रमित था और फिलहाल ठीक हो चुका है.
सभी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है भिन्न :
डॉ. आरके सिंह ने बताया जिले में कोविड-19 के खिलाफ सामूहिक रोग प्रतिरोधक क्षमता (हर्ड इम्युनिटी) अनेक सामाजिक-आर्थिक समूहों को देखते हुए कुछ इलाकों में ही विकसित हो सकती है. साथ ही, लंबे समय के बजाय कम समय तक रह सकती है. हर्ड इम्युनिटी तब विकसित होती है, जब किसी सामान्य तौर पर 70 से 90 फीसदी लोगों में किसी संक्रामक बीमारी से ग्रसित होने के बाद उसके प्रति रोग प्रतिरक्षा क्षमता विकसित हो जाती है. जिसे सिर्फ सीरो सर्वे के माध्यम से ही जाना जा सकता है.
जब तक दवाई नहीं, तब तक कोई ढिलाई नहीं : 
सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया सरकार व स्वास्थ्य विभाग का भरपूर प्रयास है कि लोगों को जल्द से जल्द कोरोना वायरस का वैक्सीन दिया जाए. लेकिन, जब तक वैक्सीन की पूरी तरह से जांच नहीं हो जाती, तक तब वैक्सीन लोगों को नहीं दिया जाएगा. जिसमें थोड़ी देरी संभव है. ऐसे में लोगों को कोरोना के संक्रमण के खतरे को देखते सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है. जब तक जिले में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन नहीं आ जाती, तब तक किसी भी प्रकार की ढिलाई उनके लिए हानिकारक साबित हो सकती है. इसलिए उन्हें कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन करना होगा. मास्क की महत्ता और उचित शारीरिक दूरी की अहमित लोग खुद भी समझे और दूसरों को भी समझाएं.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...