Skip to main content

फैशन नहीं सुरक्षा कवच है मास्क, जिम्मेदारी के साथ पहनिए: सिविल सर्जन..



- खराब गुणवत्ता और वॉल्व वाले मास्क का न करें उपयोग, बढ़ सकती है मुसीबत.
- कोविड-19 से बचने के लिए मास्क के इस्तेमाल के साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाना जरूरी.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में मास्क का इस्तेमाल करने को लेकर लोगों में जागरूकता तो दिख रही हैलेकिन, कुछ लोग अभी भी इसकी महत्ता नहीं समझ पा रहे है. लोग जानकारी के अभाव में यह भूल रहे हैं कि मास्क उनकी सुरक्षा के लिए है, फैशन के लिए नहीं. यह उनके लिए सुरक्षा कवच के समान हैजो उन्हें कोरोना वायरस से तो बचा ही रहा है, साथ ही धूल-मिट्टी और प्रदूषण से भी उनकी रक्षा कर रहा है, इसे सहज पहनने की आदत बनाएं. कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो जुर्माना देने और पुलिसवालों के डर से मास्क पहनते हैं, लेकिन आगे जाकर मास्क दिखावे के लिए गले में लटका लेते हैं. यह खुद की और दूसरों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ है. मास्क पहनना केवल समय की मांग ही नहीं है, बल्कि यह आपकी, आपके परिवार की सुरक्षा के लिए है. मास्क को उत्साह, स्वाभिमान और साहस के साथ पहनिए और इसे आदत बनाइये. उक्त बातें सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ ने कहीं.
मास्क को लेकर एक-दूसरे को करते रहे जागरूक : 
सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र नाथ ने कहा कोरोना वायरससे बचने के लिए मास्क पहनना ही होगा. हमारा फर्ज है कि हम एक-दूसरे को लगातार इसके लिए जागरूक करते रहें। मास्क का मतलब है,“मेरा अपना सुरक्षा कवच”. इस कवच को हम सभी को अपनाने की आवश्यकता है. इस कवच को खुद पहनने और दूसरे  लोगों को पहनने के लिए जागरूक  करें.  कोविड-19 महामारी के इस दौर में यदि हम किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर निकलते हैं तो मास्क पहनना कतई ना भूले. सोशल डिस्टेसिंग के साथ खुद को बचाने का यही एक मात्र हथियार है. इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह घर से बाहर निकलते ही मास्क लगाएं.
वॉल्व वाले मास्क से बढ़ सकता है संक्रमण : 
डॉ. जितेंद्र नाथ ने बताया फैशन के दौर में युवा वॉल्व वाले मास्क का इस्तेमाल कर रहे है. जो उसके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. बाजार में खराब गुणवत्ता वाले वॉल्व मास्क बिकने लगे है  वाले मास्क को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने गाइडलाइन जारी की थी. इन मास्कों में लगे वॉल्व वायरस के संक्रमण को रोकने में सक्षम नहीं है. जिस कारण इसके प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया गया था. उसके बावजूद इन मास्कों का प्रयोग हो रहा है जो चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कोरोना वायरस को रोकने के लिए सबसे कारगर तीन लेयर वाले मास्क होते हैं. साथ ही, घर के बनेसूती कपड़े के मास्क ज्यादा सुरक्षित होते है. मास्क के प्रयोग को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए. कोरोना वायरस को रोकने के लिए मास्क के प्रयोग के साथ शारीरिक दूरी का पालन करना भी बेहद जरूरी है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान :
- सार्वजानिक स्थानों पर लोगों से दूरी बनाएं.
- कम से कम दो मास्क रखें। घर में बनाए गए मास्क को समय समय पर धुलते रहें.
- अपनी आंख, नाक एवं मुंह को छूने से बचें.
- हाथों को नियमित रूप से साबुन एवं पानी से अच्छी तरफ साफ करें.
- आल्कोहल युक्त हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...