Skip to main content

आयुर्वेद महाविद्यालय के दिन बहुरने का जगा आस, विधान परिषद सभापति ने दिए आश्वासन..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: चिकित्सालय बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले राजकीय धन्वंतरी आयुर्वेद महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का आगमन बक्सर में हुआ था. जहां उन्होंने महाविद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. सिद्धनाथ तिवारी के प्रतिमा का तथा भगवान धन्वंतरी के प्रतिमा का अनावरण किया. इस दौरान विधान परिषद के सभापति ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को को संबोधित करते हुए कहा कि बक्सर के लिए यह सौभाग्य की बात है कि यहां आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की स्थापना की गई है. उन्होंने कहा कि आयुर्वेद अनादिकाल से भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है. ऐसे में कभी शाहाबाद के गौरव रहे धन्वंतरी आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय की बदहाल स्थिति आश्चर्यजनक है जबकि, प्रधानमंत्री का सपना ज्यादा से ज्यादा देशी चिकित्सालय तथा देशी चिकित्सा पद्धति को अपनाने का है.


वैश्विक महामारी कोरोना काल में पूरे वैश्विक स्तर पर लोगों ने आयुर्वेद की उपयोगिता साबित की है. लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए काढ़ा का सेवन कर रहे थे. उन्होंने संघर्ष समिति तथा महाविद्यालय परिवार को आश्वस्त किया कि हर हाल में महाविद्यालय की बदहाल स्थिति बदलेगी तथा छटनीग्रस्त कर्मचारी और उनके परिजनों को न्याय मिलेगा हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि संघर्ष समिति तथा महाविद्यालय परिवार से जुड़े लोगों को लगातार अपना प्रयास जारी रखना होगा.


मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बृज बिहारी राम, रेडक्रॉस के जिलाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल त्रिवेदी, राकांपा के बिनोधर ओझा, जेडयू नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा नेत्री पिंकी पाठक, हिमांशु चतुर्वेदी, भरत मिश्रा, संजय सिंह, डॉ. मनोज यादव, भरत प्रधान, नंद कुमार तिवारी, कुमार नयन, दीपक यादव, पुनीत सिंह, राजीव रंजन सिंह, सतीश चंद्र राय, डॉ.शांतनु कुमार मिश्रा, ओम प्रकाश तिवारी, डॉ विनोद सिंह, संजय सिंह, देवेंद्र प्रसाद, रवि सिन्हा समेत कई लोग मौजूद रहे.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...