Skip to main content

बाइक हटाने के विवाद में दोस्तों ने ही जमौली गांव में कर दी थी मजदूर की हत्या..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के जमौली गांव में हुए मजदूर की हत्या मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. बताया जा रहा है कि शादी समारोह में शामिल बबन राम के दो दोस्तों ने ही मिलकर उसकी हत्या करने के पश्चात शव को नहर में फेंक दिया था. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बाइक हटाने के विवाद में दोनों ने मिलकर हत्या के बाद शव को नहर में ठिकाने लगाया था. मामले में दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ के पश्चात जेल भेज दिया है.


इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपुर के रौनी गांव निवासी 35 वर्षीय बबन राम जिस शादी टेंट हाउस की तरफ से जनरेटर आदि लेकर गया था. उसी शादी में उसके गांव के दो दोस्त मानिकचंद सिंह उर्फ डब्लू पिता जगनारायण सिंह और अमित शर्मा पिता सुमेश्वर शर्मा भी निमंत्रण पर भोज खाने गए थे. जनरेटर और लाइट का काम पूरा होने के बाद जब बबन राम भोजन करने गया. तभी, उसकी मुलाकात गांव के दोनों दोस्तों से हुई. इसी बीच दोनों को परेशान करने के लिए बबन राम ने अमित की बाइक को वहां से हटाकर थोड़ी दूर अंधेरे में खड़ा कर दिया. शादी समारोह में गए दोनों युवक जब भोजन आदि करने के पश्चात घर निकलने के लिए बाहर आए तो जहां उन्होंने अपनी बाइक खड़ी की थी वहां बाइक को खड़ी ना पाकर काफी चिंतित हुए तथा बाइक की खोजबीन करने लगे. तब बबन राम ने कहा कि कुछ खर्च करो तब बाइक मिलेगी. इस पर अमित ने बबन को ₹200 भी दिए तब उसने अंधेरे में खड़ी बाइक उन्हें दिखाया. इस बात को लेकर अमित तथा बबन के बीच बकझक होते होते बात हाथापाई पर पहुंच गई. बबन अमित की गले में मफलर को पकड़ कर खींच दिया. जिससे वह गिर पड़ा. उसके बाद गुस्से में उठकर अमित ने बबन को गले में मौजूद गमछा को कसकर बांधने के बाद उसी तरह बाइक पर बीच में बैठाकर बाइक से वहां से निकल पड़े.  थोड़े ही दूर आगे बढ़ने पर जब बबन का शरीर ढीला पड़ गया. तब उन्हें अपनी भूल का अहसास हुआ. तब उन्होंने भी नहीं सोचा था कि उसकी मौत हो जाएगी. इसके बाद उसी तरह बाइक लिए नहर के पतले मार्ग से जा रहे थे. तब तक रात के अंधेरे में बाइक समेत तीनों फिसल कर नहर में गिर पड़े. इसके बाद बबन राम का शव वहीं छोड़कर किसी तरह दोनों दोस्तों ने बाइक को नहर निकाला और बाइक स्टार्ट नहीं होने के बावजूद उसी प्रकार धकेलते हुए वहां से भाग निकले. इस दौरान उनके गले में मौजूद मफलर घटनास्थल पर ही गिर गया. जिसका उन्हें पता भी नहीं चला. अगली सुबह शव बरामद करने के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से मफलर बरामद करने के बाद उसे जब्त कर लिया था. तब पुलिस को भी नहीं पता था कि यही मफलर उसे हत्यारों तक पहुंचाने में मदद करेगा और अंत में यही मफलर दोनों दोस्तों के लिए गले का फंदा बन गया. जिसकी मदद से पुलिस ने दोनों को दबोच लिया तथा पूछताछ करने के पश्चात कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशानुसार दोनों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...