Skip to main content

पुलिस के दबिश के आगे झुके अभियुक्त, कुख्यात विशाल समेत पांच ने बसौली गोलीकांड में किया आत्मसमर्पण..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बसौली गोलीकांड में नामजद अभियुक्त विशाल तिवारी, कृष्णा सिंह, अनूप यादव जगनारायण यादव तथा अंकित यादव ने बढ़ती पुलिसिया दबिश के आगे अंततः आत्मसमर्पण कर दिया है. दरअसल, पुलिस कृष्णा सिंह समेत बसौली के लोगों के घर घर की कुर्की-जब्ती करने के लिए गई थी. जैसे ही पुलिस ने घर में तोड़फोड़ शुरू की अभियुक्तों ने आत्मसमर्पण कर दिया. कृष्णा सिंह ने पुलिस के समक्ष तथा अन्य ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है.

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि बसौली में हुए गोलीकांड में कई अभियुक्त फरार चल रहे हैं. जिनका कोर्ट से कुर्की जब्ती वारंट प्राप्त हो चुका है. इसी के आलोक में मंझरिया तथा बसौली में एससी-एसटी  थाने के थानाध्यक्ष संजीव कुमार, महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया, एसआई रविकांत कुमार, राकेश कुमार, नया भोजपुर ओपी प्रभारी राजीव रंजन, दंगा नियंत्रक दल समेत पहुंच कर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू ही की थी तब तक कृष्णा सिंह ने पुलिस के समक्ष तथा अन्य ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अब फरार अभियुक्तों को नहीं बख्शने वाली. उन्होंने बताया कि राजद नेता संतोष भारती के पुत्र चंदन कुमार भारती के हत्या मामले में भी पुलिस फरार अभियुक्तों के घर की कुर्की जब्ती करने जा रही है. जिसके लिए न्यायालय से अनुरोध किया गया है. वारंट निर्गत होते ही कार्रवाई शुरु कर दी जाएगी.

दरअसल, औद्योगिक थाना क्षेत्र के बसौली के निवासी पुनीत दुबे ने अपने ही गांव के श्रीनिवास यादव से 5 बीघे जमीन खरीदी थी. श्रीनिवास यादव की मौत के बाद श्रीनिवास की पत्नी ने यही जमीन किसी अन्य व्यक्ति रामाश्रय यादव को बेच दी थी. इसी जमीन को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया था. जहां 25 जुलाई को पुनीत दूबे और रामाश्रय यादव के पक्षों के बीच में मारपीट हुई थी. इस दौरान सात लोगों को गोलियां लगी थी. मामले में पुनीत दुबे के साथ-साथ करीमन यादव, लालू यादव तथा ददन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं, मामले में दोनों पक्षों के कई लोग आरोपी बनाए गए हैं. जिनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है.







Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19