Skip to main content

पूर्व मुखिया पुत्र की हत्या मामले में 3 एंगल पर जांच करते हुए आगे बढ़ रही है पुलिस, जल्द ही सफलता प्राप्त होने की पुलिस को है आस..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर जिले के करहंसी गांव में सोमवार को पूर्व मुखिया धर्म कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह के इकलौते पुत्र दिग्विजय सिंह की हत्या मामले में पुलिस अपनी जाँच को मुख्यतः तीन एंगल पर आगे बढ़ा रही है. पुलिसिया सूत्रों के मुताबिक हत्या की यह वारदात किसी पुराने प्रतिशोध में अंजाम दी गई है. यह प्रतिशोध पूर्व में हुई हत्याएं, चुनावी रंजिश अथवा किसी अन्य मामले से भी जुड़ा हो सकता है. पुलिस अभी इस विषय में कुछ ज्यादा खुलासा तो नहीं करना चाहती लेकिन जो जानकारियां अब तक प्राप्त हुई है उनके मुताबिक तकरीबन 14 वर्षों पूर्व हुई एक हत्या तथा उसके पूर्व भी हुई एक हत्या के मामले को जोड़कर देखा जा रहा है. लेकिन, दोनों मामलों में मृत युवक की संलिप्तता की बात प्रमाणित नहीं हुई. ऐसे में पुलिस एक तीसरे एंगल चुनावी रंजिश पर भी अपनी जांच को आगे बढ़ा रही.



एसडीपीओ गोरख राम ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान तथा स्थानीय स्तर पर जुटाई गई जानकारियों के आधार पर पुलिस मामले में आगे की ओर बढ़ रही. एसडीपीओ ने बताया कि, उन्होंने घटनास्थल पर जाकर घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं का बारीकी से अध्ययन किया तथा लोगों से जानकारियां भी प्राप्त की है. जल्द ही मामले में कुछ सफलता मिलेगी.

किसी करीबी के अपराधियों से मिले होने की आशंका:

बताया जा रहा है कि पूर्व मुखिया धर्म कुमार सिंह की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें खतरे का भी आभास था. ऐसे में उनके पुत्र दिग्विजय जब भी घर से निकलते थे अपनी लाइसेंसी पिस्टल लेकर निकलते थे. सूत्रों से मिली इस जानकारी के मुताबिक घटना के दिन दिग्विजय लुंगी आदि पहनकर खाली हाथ में घर से निकले थे. संभवत: इस बात की जानकारी किसी नजदीकी ने ही हमलावरों को दे दी. जिसके बाद हमलावरों ने उन्हें घेर कर आराम से उन पर गोलियां चलाई, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19