Skip to main content

बक्सर में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली..



- रैली से एड्स से बचाव की लोगों को दी गई जानकारी .

- असुरक्षित यौन संबंध से दूर रहने के लिए किया गया प्रेरित .

- पीएचसी व आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुआ कार्यक्रमों का आयोजन.

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: विश्व एड्स दिवस के मौके पर जिले में मंगलवार को जागरूक संदेश रैली निकाली गई. रैली के जरिये  स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को एड्स से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया और बचाव को लेकर प्रेरित किया. इस दौरान एड्स बचाव, कारण, लक्षण एवं उपचार की भी जानकारी दी गई. इसके अलावा लोगों के मन में एड्स को लेकर चल रही भ्रांतियों को भी दूर किया गया एवं पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं करने की अपील लोगों से की गई. जिला के सिविल सर्जन डॉ. जीतेन्द्र नाथ ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के मौके पर जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता रैली निकाली गई. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए पीएचसी स्तर पर भी रैली निकाली गई. जिसके माध्यम से लोगों तक एड्स से बचाव, कारण, लक्षण का सही संदेश पहुंचाया गया. 
 

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर प्रखंड बक्सर में विश्व एड्स दिवस पर एक रैली का आयोजन किया गया. जिसमे एड्स और एचआईवी के प्रति लोगो को जागरूक किया गया. जिसमें प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुधीर कुमार, बीएचएम आनंद राय, बीसीएम प्रिंस सिंह, प्रखंड प्रसार प्रशिक्षक मनोज कुमार, दिनेश तिवारी, आशा नीतू देवी, मीरा देवी, माया देवी, प्रेमशीला देवी, मंजू देवी इत्यादि उपस्थित हुई. वहीं, दूसरी ओर आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी रैली, रंगोली आदि का आयोजन हुआ.  इस क्रम में सिमरी में सीडीपीओ संगीता कुमारी के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

लक्षण दिखते ही कराएं जांच :- 
रैली के माध्यम से लोगों से अपील की गयी कि अगर आपको एड्स के लक्षण दिखे या महसूस हो तो तुरंत जांच कराएं. वहीं परिवार के अन्य सदस्यों को संक्रमण से दूर रखें. सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में जाँच की मुफ्त सुविधा उपलब्ध है. साथ ही पीड़ित व्यक्ति को सरकार द्वारा सहायता राशि भी दी जाती है.

छुआछूत नहीं है एड्स की बीमारी, पीड़ित के साथ नहीं करें भेदभाव :- 
रैली के दौरान लोगों को इस बात का भी संदेश दिया गया कि एड्स छुआछूत बीमारी नहीं है. इसलिए, पीड़ित व्यक्ति के साथ किसी प्रकार का अनावश्यक भेदभाव नहीं करें. यह हाथ मिलाने, साथ उठने-बैठने, कपड़े आदान-प्रदान करने से नहीं होता है. बल्कि, शारीरिक संबंध, खून के आदान-प्रदान समेत अन्य प्रकार के संपर्क होने से होता है.

सेविंग के दौरान साफ-सफाई का रखें ख्याल :- 
अगर कोई एड्स पीड़ित व्यक्ति किसी सैलून में अपना सेविंग कराता है और उस दौरान पीड़ित व्यक्ति का  चेहरा किसी जगह कट जाएँ और उसी ब्लेड से तुरंत बाद किसी स्वस्थ व्यक्ति का पुनः सेविंग करने से एड्स होने की प्रबल संभावना रहती है. इसलिए, सेविंग के दौरान साफ-सफाई का ख्याल रखें, एक ब्लेड से एक ही व्यक्ति सेविंग बनाएं, सैलून में सेविंग के उपकरण की अच्छी तरह साफ-सफाई कराएं.

असुरक्षित यौन संबंध से करें परहेज, एड्स संक्रमण से रहें दूर :-
एड्स से बचाव के लिए असुरक्षित यौन संबंध से बिलकुल परहेज करें. दरअसल, ऐसी स्थिति में एड्स संक्रमण की चपेट में आने की प्रबल संभावना रहती है. इसलिए ऐसे संबंध से परहेज कर एड्स संक्रमण से दूर रहें.

ये हैं लक्षण :
मरीज का शारीरिक वजन कम होना, लंबे समय तक बुखार रहना, काफी दिनों तक डायरिया होना, शरीर में गिल्टी होना. इस तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकों से जांच कराएं. कराएं 

इन मानकों का करें पालन, कोविड-19 संक्रमण से रहें दूर :-  मास्क का नियमित रूप से उपयोग करें. साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें. साबुन या अन्य अल्कोहलयुक्त पदार्थों से बार-बार हार धोने की आदत डालें. भीड़-भाड़ वाले जगहों से परहेज करें. बाहरी खाना खाने से बचें. ऑख, नाक और मुंह अनावश्यक नहीं छुएं. दो गज की सामाजिक दूरी बनाये रखें.






Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...