Skip to main content

शिक्षण शुल्क के अलावे नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क, जिला पदाधिकारी ने जारी किए आदेश..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: समाहरणालय के सभागार कक्ष में जिला पदाधिकारी के अध्यक्षता में अभिभावकों के प्रतिनिधिमंडल तथा विद्यालयों के प्रबंधन के बीच शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि कोरोना काल में अभिभावकों को केवल विद्यालय के शिक्षण शुल्क का भुगतान करना होगा. इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार का कोई शुल्क देय नहीं होगा. 


उक्त बैठक में बताया गया कि कोरोना काल अर्थात अप्रैल 2020 से 31 दिसंबर 2020 की अवधि में सभी विद्यालय केवल अध्यापन शुल्क ही लेंगे, जिसे 31 दिसंबर 2020 तक किस्तों में दिया जा सकता है. अप्रैल 2020 से पहले के बाद के बकाया शुल्क को 30 सितंबर 2020 तक हर हाल में जमा करना है, जिसमें ट्यूशन एवं अन्य सभी शुल्क शामिल होंगे. इसके अतिरिक्त नवंबर 2020 तक के शिक्षण शुल्क तीन किस्तों में जमा किए जा सकते हैं. जिसमें पहले चरण में अप्रैल 2020 से 1 मई 2020 का शिक्षण शुल्क 30 सितंबर 2020 तक जमा करना होगा. दूसरे चरण में जून 2020 एवं जुलाई 2020 का शिक्षण शुल्क 30 नवंबर तक जमा कर देना होगा. इसके अतिरिक्त तीसरे चरण में अगस्त, सितंबर, अक्टूबर तथा नवंबर का शिक्षण शुल्क 31 दिसंबर तक जमा करना होगा. 


इसके साथ ही यह आम सहमति भी बनी कि जनवरी 2021 से शिक्षण शुल्क का भुगतान नियमित रूप से किया जाएगा एवं मार्च 2021 तक सत्रांत का शुल्क अगली कक्षा में प्रोन्नति के पूर्व अवश्य जमा करना होगा. बैठक के दौरान यह कहा गया कि यदि कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होती है तो ऐसी स्थिति में विज्ञान, कंप्यूटर एवं वाहन शुल्क भी देय होगा. मौके पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी राजेंद्र चौधरी एवं सर्व शिक्षा अभियान के शाहनवाज़ अहमद मौजूद रहे. स्कूल एसोसिएशन की तरफ से डॉ मोहन चौबे, राजेय जायसवल, दयाशंकर सिंह, रमेश सिंह, सरोज सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.

अभिभावक संघर्ष मोर्चा के तरफ से मुख्य सदस्य के रूप में डॉ. निसार अहमद, देवेंद्र सिंह, राजेश सिंह, सुभाष राय, संगीता कुमारी, अनु सिंह, सरिता सिंह, नीलू कुमारी, अनिता कुमारी समेत कई लोग मौजूद रहेंगे. बता दें कि, अभिभावक संघर्ष मोर्चा के द्वारा विद्यालयों द्वारा शुल्क लिए जाने के विरोध में एक धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला पदाधिकारी ने बैठक कर मामला सुलझाने का प्रस्ताव दिया था.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...