Skip to main content

बिना सामाजिक सहभागिता के राष्ट्रीय पोषण अभियान के लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता : डीपीओ




- 30 दिवसीय राष्ट्रीय पोषण माह का हुआ समापन, सिमरी में आयोजित हुआ मुख्य कार्यक्रम
- आईसीडीएस की डीपीओ ने लोगों व जनप्रतिनिधियों से कुपोषण मुक्त भारत बनाने का किया आह्वान
- लोगों को आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने की दिलाई गई शपथ


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में एक से लेकर 30 सितंबर तक आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह का समापन मंगलवार को हुआ. इस क्रम में मुख्य कार्यक्रम सिमरी सीडीपीओ कार्यालय में आयोजित हुआ. जहां कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्जवलित कर किया गया. इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि आईसीडीएस की जिला प्रोग्राम अधिकारी तारणी कुमारी ने कहा पोषण अभियान की सफलता में जहां जन-जन का सहयोग अनिवार्य है. वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, स्कूल प्रबंधन समितियों, सरकारी विभागों, सामाजिक संगठनों व तमाम सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्रों की समावेशी भागीदारी भी होनी चाहिए. इस क्रम में राष्ट्रीय पोषण माह की समाप्ति पर हर व्यक्ति संस्थान और जनप्रतिनिधि बक्सर को कुपोषण मुक्त बनाने का संकल्प लें.  बिना सामाजिक सहभागिता के राष्ट्रीय पोषण अभियान के लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता. मौके पर डीपीओ पोषण अभियान के लक्ष्य को पूरा करने की शपथ दिलाई. कार्यक्रम में बीडीओ अजय कुमार, सीओ अनिल कुमार, सीडीपीओ संगीत कुमारी, पीओ अनिल कुमार दास समेत प्रखंड स्तरीय सभी अधिकारी मौजूद रहें. 


उपलब्ध संसाधनों से पोषण को बढ़ावा देना आवश्यक : बीडीओ
इस दौरान बीडीओ अजय कुमार ने कहा बच्चों एवं गर्भवती और धात्री माताओं को पोषण की सबसे अधिक जरूरत होती है. ऐसे में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों से पोषण को बढ़ावा देना आवश्यक हो जाता है. उन्होंने किचन गार्डन में टमाटर, पालक, सहजन, गोभी आदि लगाकर उनके उपयोग पर जोर दिया. साथ ही, बच्चों एवं महिलाओं को तिरंगा भोजन करने का सुझाव दिया. जिसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन एवं विटामिन युक्त तत्व शामिल हो. कुपोषण से बचाव के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी होता है. पोषण को सही दिशा में ले जाने के लिए स्वच्छता और पोषण तत्वों की उपयोग की जरूरत है. एक महीने से गांव-गांव में पोषण संबंधित जागरूकता फैलाई जा रही थी और किचन गार्डन लगाकर पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया.




पोषण के महत्व की जानकारी देने के लिए लगाई गई प्रदर्शनी : 
लोगों को पोषण व स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के लिए पोषण मेले का भी आयोजन किया गया था. जिसमें उन्हें प्रदर्शनी के माध्यम से जानकारी दी गई. मौके पर सीडीपीओ संगीता कुमारी ने बताया संतुलित पोषक भोजन खानपान कराने वाली महिलाओं को संतुलित और पोषक भोजन का सेवन करना चाहिए. जिसमें साबूत अनाज, दाल, फल, मांस, मछली, हरी पत्तेदार साग-सब्जियां, दूध और दूध उत्पाद, संतुलित मात्रा में लेनी चाहिए. प्रसव के बाद माताओं में एनीमिया होने की शिकायत होने की संभावना अधिक होती हैं, इसीलिए 180 आयरन की गोली का सेवन करना चाहिए. साथ ही बताया, स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रतिदिन 500 से लेकर 550 अतिरिक्त कैलोरी का सेवन करना चाहिए. ताकि, मां और बच्चें दोनों की पोशाक आवश्यकता पूरी हो सकें.

मतदान के लिए लोगों को किया गया जागरूक : 
वहीं, पोषण अभियान के साथ-साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया. इस क्रम प्रभातफेरी निकालकर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की गई. पोस्टर व बैनर के माध्यम से सभी अधिकारियों व कर्मियों ने स्थानीय लोगों से निर्भीक हो राष्ट्र हित में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का आग्रह किया. बीडीओ अजय कुमार ने सभी अधिकारियों व कर्मियों के साथ-साथ लोगों को मतदान करने की शपथ दिलाई. उन्होंने किसी भी असामाजिक तत्वों या आपराधिक छवि वालों द्वारा अपने मनोनुकूल मतदान करने के लिये दबाव देने एवं डराने धमकाने वाले की शिकायत शीघ्र प्रखंड कार्यालय में देने की बात कही.





Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...