शस्त्रों की सत्यापन के लिए शस्त्र धारकों को जिला प्रशासन के द्वारा दिया गया एक और मौका, डीएम ने निर्धारित की तिथि..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन के द्वारा तमाम तैयारियां शुरू कर दी गई है साथ ही साथ जिले में शस्त्रों के सत्यापन भी की जा रही है. विभिन्न थाना क्षेत्रों में 27 से 29 अगस्त के बीच एकबार शस्त्र सत्यापन किया गया था. इसके बावजूद भी जिन लोगों ने जानकारी के अभाव में या किन्ही कारणों से अपने शस्त्र का सत्यापन नहीं करा पाए हैं. वो लोग इस बार जरूरी तौर पर अपने शास्त्र का सत्यापन करा ले.
जिला पदाधिकारी अमन समीर के द्वारा जिन लोगों ने किन्ही कारणों से अपने शस्त्र का सत्यापन नहीं करा पाया है. उनके लिए एक बार और मौका देते हुए शस्त्रों के सत्यापन हेतु तिथि निर्धारित की गई है. जिला पदाधिकारी के द्वारा जिले के सभी थानों में आगामी 17, 18 और 20 सितंबर को शस्त्रों के सत्यापन हेतु तिथि निर्धारित की गई है. जिसमें थानाध्यक्षों के साथ साथ दंडाधिकारी भी विभिन्न थानों में मौजूद रहेंगे. जिला पदाधिकारी के द्वारा अपने आदेश में यह भी कहा गया है कि शस्त्रों की सत्यापन हेतु शस्त्र धारकों के लिए यह आखिरी मौका होगा. इसके बाद शस्त्र के सत्यापन हेतु कोई मौका नहीं दिया जाएगा. जिन लोगों के द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित की गई थी थी पर अपने शस्त्रों का सत्यापन नहीं कराया जाएगा उनके विरुद्ध प्रशासनिक स्तर पर विधि सम्मत कार्रवाई भी की जाएगी. सभी शस्त्र धारक तय तिथि पर अपने शस्त्रों का सत्यापन जरूरी तौर पर करा लें.


Comments
Post a Comment