Skip to main content

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने दिया इस्तीफा, बक्सर से लड़ेंगे चुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में मची हलचल..


एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर में विधानसभा चुनाव को लेकर जिस प्रकार की कयास लगाई जा रही थी ठीक उसी प्रकार की बातें भी निकल कर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा और  विस्फोटक उलटफेर हुआ है. बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है. जिससे कि अब उनके विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी करने की बात को और भी हवा मिल गई है. वहीं, बिहार सरकार ने उनके वीआरएस को मंजूर भी कर लिया है. ऐसे में अब लगभग यह साफ हो चुका है कि वह अपने गृह जिले बक्सर की सदर विधानसभा सीट से अपनी किस्मत भी आजमा सकते हैं. 2 दिन पूर्व ही वह बक्सर पहुंचे थे जहां उन्होंने घंटों तक  जदयू के जिला अध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा से बंद कमरे में गुफ्तगू की थी. जिसके बाद यह चर्चा हो रही थी कि वह बक्सर से चुनाव लड़ सकते हैं. उन्होंने यह कहा भी था आज के तारीख तक वह चुनाव लड़ने का फैसला नहीं कर रहे हैं लेकिन, भविष्य में क्या होगा वह कह नहीं सकते हैं. वहीं, जदयू के जिलाध्यक्ष विंध्याचल कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जदयू की को बक्सर की सीट मिलने जा रही है.  ऐसे में अब यह पूरी तरह साफ हो चुका है कि डीजीपी बक्सर से जेडीयू के उम्मीदवार होंगे. माना जा रहा है कि बक्सर के रणक्षेत्र में  डीजीपी के उतरने के बाद नजारा कुछ और होगा. 

बता दें कि, गुप्तेश्वर पांडेय 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी थे. गौरतलब है कि, फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुर्खियों में आए डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने अभिनेता की मौत पर मुंबई पुलिस की जांच पर कई सवाल उठाए थे. उन्होंने बिहार के रहने वाले सुशांत सिंह  राजपूत की मौत मामले में  पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए  चल रही लड़ाई को सही दिशा देने के लिए अपना पूर जोर प्रयास किया. महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस के द्वारा बिहार के पुलिस अधिकारी एवं जांच टीम के साथ जिस तरह का दुर्व्यवहार किया था इससे डीजीपी काफी आहत थे. उन्होंने कई टीवी चैनलों पर इस प्रकरण की आलोचना की थी. अपने लगातार तल्ख तेवर के कारण वह पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए थे. 

विदित हो कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ईमानदारी से अपने दायित्व निर्वहन करने के साथ-साथ अपने हंसमुख एवं मिलनसार स्वभाव के लिए भी अपने सहकर्मियों के साथ-साथ आम जनता के बीच में काफी प्रसिद्ध रहे हैं. ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी सुनिश्चित करते हैं तो जनता का समर्थन एवं आशीर्वाद प्राप्त होने का पैमाना क्या रहेगा ?


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19