Skip to main content

आईजीआईएमएस में कैंसर संस्थान के शुभारंभ होने से कैंसर रोगियों को मिलेगी आधुनिक सुविधा: अश्वनी चौबे..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार की चिकित्सा व्यवस्था बेहतर, किफायती एवं आधुनिक हो, इसमें हर संभव केंद्र सरकार मदद उपलब्ध करा रही है. इस कड़ी में एम्स दरभंगा केंद्र का बिहार के लिए बहुत बड़ी सौगात है. प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना अंतर्गत 5 सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बिहार को उपलब्ध कराए गए हैं. दरभंगा एवं मुजफ्फरपुर में जल्दी ही ओपीडी की व्यवस्था शुरू हो जाएगी. अन्य जगहों पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.
उन्होंने इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान कैंपस में मंगलवार को नवनिर्मित राज्य कैंसर संस्थान के उद्घाटन पर प्रसन्नता व्यक्त की. राष्ट्रीय कैंसर, मधुमेह, हृदय एवं रक्त वाहिकाओं तथा स्ट्रोक कार्यक्रम के अंतर्गत केंद्र सरकार ने इस राज्य के संस्थान के निर्माण के लिए 33 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि उपलब्ध कराई थी. केंद्र एवं राज्य की डबल इंजन सरकार बिहार की जनता को हर क्षेत्र में सुविधाओं की बढोत्तरी, आर्थिक संपन्नता व रोजगार सृजन पर कार्य कर रही है. इसके शुरू होने से बिहार में ही कैंसर रोगी बेहतर आधुनिक एवं किफायती इलाज प्राप्त कर सकेंगे.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्तर पर मेडिकल कॉलेज की सुविधा हो. इसे ध्यान में रखकर चरणबद्ध तरीके से राज्यों को मेडिकल कॉलेज उपलब्ध कराया गया है. मंगलवार को सीतामढ़ी एवं सिवान में मेडिकल कॉलेज का भी शिलान्यास किया गया है. केंद्र द्वारा बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है. इस कड़ी में दूसरे फेज में सीतामढ़ी एवं सिवान को मेडिकल कॉलेज का उपहार मिला है. 2017 के स्वास्थ्य नीति के अनुसार सभी को बेहतर आधुनिक एवं किफायती  चिकित्सा सुविधा मिल सके. इसके लिए केंद्र सरकार कटिबद्ध है. उन्होंने ने कहा कि कोरोनावायरस लड़ाई में बिहार लगातार बेहतर कर रहा है. केंद्र सरकार द्वारा हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...