वीसी के माध्यम से अश्वनी चौबे ने 100 फीट ऊंचे तिरंगा झंडा का किया लोकार्पण, कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन डिस्प्ले बोर्ड का हुआ शुभारंभ..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगा झंडा के लोकार्पण के साथ-साथ प्लेटफार्म पर कोच एवं ट्रेन इंडिकेशन डिस्प्ले बोर्ड का शुभारंभ किया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया. इस दौरान वंदे मातरम् तथा भारत माता की जयकारो से स्टेशन परिसर गुंजायमान हो गया.
केंद्रीय राज्य स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय सांसद अश्विनी कुमार चौबे वीसी के माध्यम से बक्सर रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रीय ध्वज, ट्रेन व कोच इंडिकेशन और कौशलपुर हाल्ट स्थित बुकिग हॉल का शुभारंभ किए. इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत की आन बान शान तिरंगा आज से भगवान श्री राम की शिक्षा दीक्षा स्थली बक्सर के रेलवे स्टेशन पर फहराएगा. जिससे लोगों में देश देशभक्ति के प्रेरणा मिलेगी. इस मौके पर 39 लाख की लागत से कौशलपुर हॉल्ट में बुकिग व अन्य सुविधाओं का उद्घाटन हो रहा है. इस सुविधा के शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बक्सर रेलवे स्टेशन से पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, विकास, रतन केजरीवाल भाजपा नेता सुमन कुमार श्रीवास्तव, सौरभ तिवारी, सिड्डु खान, शमशाद अली, हरिशंकर गुप्ता, राहुल दूबे, विकास, श्रीकांत तिवारी, भरत प्रधान, कुंवर सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं उपस्थित थे.



Comments
Post a Comment