Skip to main content

प्रसव पीड़ित एचआईवी पॉजिटिव महिला को सदर अस्पताल से भगाया, निजी क्लीनिक ने बचाई जान, सीएस ने लिया संज्ञान..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक गर्भवती महिला के परिजनों के द्वारा सदर अस्पताल के कार्यशैली पर सवाल उठाया गया है. महिला के परिजनों के द्वारा बताया गया कि वह अपने प्रसव पीड़ित मरीज को लेकर सदर अस्पताल में पहुंची थी. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सकों के द्वारा मरीज का जांच कर यह कहते हुए सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर कर दिया गया कि बच्चे की धड़कन धीमी चल रही है. यदि प्रसव किसी भी तरह से करा भी दिया जाता है तो बच्चे को बचाना मुश्किल होगा. इन्हीं बातों को कहते हुए महिला को पीएमसीएच से रेफर कर दिया गया. हालांकि, महिला के परिजनों ने बताया कि उनके मरीज का इलाज इसलिए नहीं किया गया कि सदर अस्पताल में जांच के दौरान महिला का एचआईवी पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुआ और इसी वजह से चिकित्सकों ने उसका इलाज करना मुनासिब नहीं समझा तथा इलाज में आनाकानी करने लगे और अन्यत्र जगह रेफर कर दिए. 

जिसके बाद महिला के परिजन आनन-फानन में अपने मरीज को लेकर बक्सर के शमशान मोड़ स्थित नील हॉस्पिटल में पहुंचे. जहां सफलतापूर्वक महिला का प्रसव कराया गया तथा जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं.

इस संदर्भ में नील हॉस्पिटल के महिला चिकित्सक डॉक्टर नीलम सिंह ने बताया कि महिला एचआईवी पॉजिटिव थी जो इटाढी प्रखंड क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बताई जा रही है. उन्होंने बताया कि एचआईवी पॉजिटिव मरीज का इलाज यूनिवर्सल प्रिकॉशन के साथ किया जाता है. ब्लड और म्यूकस से ही संक्रमण फैल सकता है. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान टैली कीट पहनना होता है और इलाज में उपयोग किए गए उपकरणों को जला देना होता है. क्योंकि, उपयोग किए गए उपकरणों का दोबारा प्रयोग नहीं किया जा सकता है. डॉक्टर नीलिमा ने बताया कि मरीज का ऑपरेशन उन्होंने अपने ही ऑपरेशन थिएटर में किया.जो एचआईवी पॉजिटिव थी और उसे सदर अस्पताल से रेफर किया गया था. सदर अस्पताल से किन्ही कारणों से उसे रेफर किया गया था. इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी. उन्होंने बताया कि मरीज के आने के पश्चात उनके परिजनों को बताया गया कि महिला का ऑपरेशन करके ही प्रसव कराया जा सकता है. जिस पर परिजनों ने सहमति जताई और सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं.

इस संदर्भ में सिविल सर्जन जितेंद्र नाथ ने बताया कि सदर अस्पताल में एचआईवी पॉजिटिव मरीज का इलाज किया जाता है. पूर्व में भी एचआईवी पॉजिटिव मरीज का इलाज किया गया है. इस मामले में जिसने लापरवाही बरती है और किन्ही कारणों से उसे यहां से रेफर किया गया है. इसका बारीकी से जांच कराया जाएगा. मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. दोषी के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19