Skip to main content

मतदान केंद्रों पर वोटिंग के पूर्व पोलिंग पार्टी के कर्मियों के साथ वोटर्स की होगी थर्मल स्क्रीनिंग, मास्क का उपयोग अनिवार्य..




- मतदान केंद्रों पर तैनात निर्वाचन कर्मियों व सुरक्षा कर्मियों को उपलब्ध कराए जाएंगे ग्लब्स व मास्क
- शारीरिक दूरी का कराया जाएगा पालन, केंद्रों पर हैंड सैनिटाइजर व साबुन की होगी व्यवस्था
- राज्य मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को पत्र भेजकर दिए दिशा-निर्देश

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: एक अक्टूबर से जिले में प्रत्याशियों के नामांकन की प्रकिया शुरू हो जाएगी. कोरोना संक्रमण काल में आगामी विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन समेत सभी विभाग अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं. लेकिन, इस बीच कोरोना संक्रमण के खतरे को कम करने की ज़िम्मेदारी जिला स्वास्थ्य समिति को दी गई है. इस क्रम में निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच.आर श्रीनिवास ने जिलाधिकारी अमन समीर व सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र नाथ को पत्र भेजकर दिशा निर्देश दिए हैं. पत्र में चुनाव व कोरोना को लेकर त्रिस्तरीय विस्तृत प्लान की चर्चा की गई है. साथ ही, चुनाव संबंधित तैयारियों से लेकर मतगणना तक की रूपरेखा से अवगत कराया गया है. ताकि, बिना बाधा के चुनाव की सारी प्रक्रिया को शांति व सुरक्षा के साथ संपन्न कराया जा सके. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पत्र के माध्यम से बताया है कि बूथों पर कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम को ध्यान में रखते हुए मतदान कराने वाले कर्मी, सुरक्षा कर्मी सहित सभी मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी.

विभिन्न स्तरों पर हैंड सैनिटाइजर, साबुन आदि की होगी व्यवस्था :
पत्र के आलोक में जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया निर्वाचन आयोग ने चुनाव व कोरोना को लेकर गाइडलाइन्स जारी किए हैं, जिनका सख्ती से पालन कराया जाएगा. निर्देशों के तहत निर्वाचन की सभी प्रक्रियाओं व गतिविधियों में शामिल अधिकारी, कर्मी व वोटर्स के द्वारा मास्क का उपयोग सुनिश्चित कराया जाएगा. साथ ही, प्रत्येक स्तर पर होने वाली गतिविधियों दौरान एक-एक व्यक्ति की थमर्ल स्क्रीनिंग कराई जाएगी. साथ ही, हैंड सैनिटाइजर, साबुन पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी. निर्वाचन को लेकर होने वाली सभी गतिविधियों मसलन बैठक, प्रशिक्षण, नॉमिनेशन समेत मतगणना के दौरान निर्धारित शारीरिक दूरी का भी अनुपालन सुनिश्चित कराया जायेगा.

स्क्रीनिंग के लिए पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए जाएंगे इंफ्रारेड थर्मामीटर : 
जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने बताया निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान केंद्रों पर भी इंफ्रारेड थर्मामीटर का इस्तेमाल किया जाना है. जिसके माध्यम से मतदान कराने गए कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों व मतदाताओं की जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में इंफ्रारेड थर्मामीटर उपलब्ध कराया जा रहा है. केंद्रों पर इंफ्रारेड थर्मामीटर का संचालन करने के लिए पारा मेडिकल स्टाफ व आशा कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा. जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है. साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी आकस्किमता की स्थिति से निपटने के लिए राज्य, जिला व विधानसभा स्तर पर स्वास्थ्य टीमों का गठन किया जायेगा. मतदान केंद्र में जागरूकता के दृष्टिकोण से कोविड-19 से संबंधित पोस्टर प्रदर्शित किया जायेगा.

संक्रमित व उपाचाराधीन मरीज अंतिम घंटे में कर सकेंगे मतदान : 
जिला उपनिर्वाचन पदाधिकारी ने बताया संक्रमित व उपचाराधीन मतदाताओं को भी मतदान करने का मौका मिलेगा. इसके लिए निर्वाचन विभाग ने मतदान अवधि के अंतिम एक घंटे का समय उपचाराधीन मरीजों के लिए निर्धारित किया है. साथ ही, सभी मतदान कर्मी इस दौरान उपलब्ध कराये गये पीपीई किट का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगे. दूसरी ओर, निर्वाचक को मतदाता रजिस्टर में हस्ताक्षर व ईवीएम के बैलट यूनिट के बटन दबाने के लिए मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार पर हैंड ग्लब्स दिया जायेगा. मतदाता हैंड ग्लब्स को मतदान कक्ष के बाहर रखे गये कूड़ेदान में डालेंगे उसके बाद हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही घर जाएंगे.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...