Skip to main content

जानलेवा हमले के फरार आरोपित पीड़ित परिवार को बार-बार दे रहे हैं धमकी, 4 माह बाद भी नहीं हो सकी आरोपितों की गिरफ्तारी..




एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पण्डितपुर गांव में विगत चार माह पूर्व स्थानीय निवासी पर गांव के ही कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया था. बुरी तरह जख्मी के बयान पर केस दर्ज करने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की गई है. मामले में पुलिस की निष्क्रियता से बेखौफ घूम रहे आरोपितों द्वारा पीड़ित परिवार को बार-बार धमकियां दी जा रही है, जिससे हर वक्त परिवार के सदस्य सहमे रहते हैं.



इस संबंध में पण्डितपुर निवासी राधेश्याम पंडित ने बताया कि घटना 8 जून की है, तब उनका छोटा भाई घर से थोड़ी ही दूरी पर मवेशियों के लिए घास काट रहा था. तभी, लाठी-डंडा से लैस गांव के नामजद शेषनाथ पंडित समेत चार लोगों ने छोटे भाई धर्मेंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया. शोर सुनकर बचाने के लिए दौड़े आवेदक को भी मारपीट कर आरोपितों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया. घटना में गम्भीर रूप से जख्मी दोनों भाइयों की चिकित्सा सदर अस्पताल में कराई गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार के परिजन के बयान पर चार आरोपितों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की. घटना को बीते करीब चार माह होने को हैं, बावजूद इसके पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की. बेखौफ आरोपितों द्वारा बार-बार पीड़ित परिवार को धमकियां दी जा रही है. आवेदक ने बताया कि 2016 में गांव के ही बधार में एक नर्स की हत्या हो गई थी, जिसमें आवेदक का छोटा भाई गवाह है. उक्त हत्या मामले में आरोपितों के विरुद्ध गवाही देने के कारण ही यह विवाद चला आ रहा है. पीड़ित ने बताया कि इस सम्बंध में एसपी से पूर्व में भी कई बार मिलकर वो गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके अब तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है. वहीं, मामले में सोमवार को बक्सर के नए एसपी से मिलकर उनसे जान-माल के रक्षा की गुहार लगाई है.



Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19