Skip to main content

डुमरांव के समीप अप मेन लाइन पर 8 वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद, कहीं और हत्या कर शव को ट्रैक पर फेंके जाने की जताई जा रही है आशंका..



बक्सर: डुमरांव के पश्चिमी गुमटी से तकरीबन 1 किलोमीटर दूर अप मेन लाइन पर एक 8 वर्षीय मासूम बच्चे का शव बरामद किया गया है. बच्चे का शव देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी हत्या किसी अन्यत्र जगह पर कर के शव को लाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है. रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए कि मासूम बच्चे ने ब्लू रंग का जींस एवं गुलाबी व सफेद रंग का छींटेदार शर्ट पहन रखा था. जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार 3:30 बजे स्टेशन मास्टर को पोल संख्या 645/33 तथा 646/1 के बीच एक छोटे बच्चे का शव अप मेन लाइन में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके पश्चात स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह को दी. स्टेशन मास्टर केयर सूचना प्राप्त होने के पश्चात राजकीय रेल थाना बक्सर तथा रेलवे सुरक्षा बल की टीम घटनास्थल पर पहुंची.

घटनास्थल पर पहुंचने के पश्चात राजकीय रेल थाना बक्सर एवं रेलवे सुरक्षा बक्सर की टीम ने रेलवे ट्रैक पर रक्त आदि के निशान नहीं देखने के पश्चात मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर वरीय पदाधिकारी को सारी जानकारी से अवगत कराया. बताया जा रहा है कि इस घटना के संदर्भ में किसी ने रेल एसपी को यह जानकारी दी थी कि किसी सात आठ वर्षीय बच्ची का रेप कर अपराधियों के द्वारा शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया है.

रेल अधीक्षक से सूचना प्राप्त होने के पश्चात बक्सर पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर डुमरांंव थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने ने ट्रैक पर पड़े शव को पुलिस टीम की मदद से अपने कब्जे में लेकर डुमरांव थाना पहुंचे. थाना पहुंचने के पश्चात जब शव की लिंग जांच कराई गई तो ट्रैक पर पाया गया शव मासूम बच्चे का निकला. जिसके बाद पुलिस इस मामले की आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है. घटनास्थल पर जीआरपी पोस्ट प्रभारी सुनील सिंह तथा रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह के साथ काफी संख्या में जीआरपी, आरपीएफ तथा स्थानीय पुलिस बल के जवान मौजूद थे. रेलवे ट्रैक पर मृत पाए गए किशोर के शव को डुमरांव पुलिस अपने कब्जे में लेकर अपने साथ ले गई है तथा मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. मासूम बच्चे की हत्या किसने और क्यों की है इस संदर्भ में अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी है.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19