Skip to main content

क्राइम मीटिंग में अपराधिक घटनाओं को लेकर सख्त नजर आए एसपी, हर हाल में अपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का दिए निर्देश..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर :  शुक्रवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग का आयोजन किया गया. क्राइम मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने सख्त लहजे में सभी थानाध्यक्षों को बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने का आदेश जारी किया. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विभिन्न थाना क्षेत्रों में हो रही गतिविधियों पर पैनी नजर रखने की बात कही है. आगामी विधानसभा चुनाव के संभावित तारीख को ध्यान में रखते हुए उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को पूरी तैयार कर लेने की बात कही. साथ ही साथ शराब कारोबारियों एवं फरार चल रहे वारंटीओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाए जाने की बात पुलिस अधीक्षक ने कही.

उन्होंने थानाध्यक्षों को कड़ी चौकसी करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कर दिया कि जिस थाना क्षेत्र में अपराध बढ़ेगा वहां के थानाध्यक्ष पर गाज गिरना तय है. आज की क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा विभिन्न थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराधिक मामलों को लेकर काफी सख्त नजर आए. उन्होंने  सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के साथ ही जेल से छूटे अपराधियों को निरंतर निगाह में रखने का आदेश देने के साथ ही चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए रात्रि गश्ती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई. उन्होंने शराब तस्करों की कमर तोड़ने के लिए तथा शराब की तस्करी पर रोक लगाने हेतु सभी थानाध्यक्षों को रणनीति तैयार कर विशेष अभियान चलाए जाने की बात कही. पुलिस अधीक्षक ने अनलॉक-4 में कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सभी थाना क्षेत्रों में फेस मास्क पहनने को लेकर लोगों में  जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश जारी किया. बैठक में दोनों अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी के अलावा जिले के सभी इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19