Skip to main content

एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के खाते से पैसे उड़ाने वाले पांच अन्तरराज्यीय गिरोह के अपराधी गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर:  मंगलवार को नगर थाना क्षेत्र की पुलिस ने लोगों के एटीएम कार्ड को बदलकर उनके खाते से पैसे उड़ाने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने विभिन्न बैंकों के 13 एटीएम कार्ड चार एंड्रॉयड मोबाइल तथा  दो छोटे मोबाइल एवं एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन पंजीकरण संख्या यू.पी.  50 ए.एफ 7960 बरामद किया है.


 इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने  बताया कि  नई बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के पास एटीएम कार्ड को बदल लेने की बात को लेकर एक व्यक्ति दो लोगों से उलझे हुए थे. उनका कहना था कि  उक्त दोनों लोग हीपक उनके एटीएम कार्ड को बदल लिया है. एटीएम के पास हंगामे की सूचना प्राप्तत होने के पश्चात सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर बक्सर के निर्देशन में छापामारी दल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के  एटीएम नई बाजार के पास पहुचे तो देखे कि दो व्यक्ति पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास कर रहे है. जिन्हे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ दौड़ाकर लिया गया. जिनके पास से बदला हुआ पाँच एटीएम कार्ड एवं तीन मोबाईल विधिवत् बरामद किया गया तथा पकड़े गए व्यक्तियों के निशानदेही पर सिण्डिगेट चौराहा के पास से तीन अपराधकर्मियों को आठ फर्जी एटीएम कार्ड एक बोलेरो गाडी एंव चार मोबाईल के साथ पकड़ा गया. ये लोग अन्तरराज्यीय गिरोह अपराधकर्मी है. जो दुसरे राज्य में जाकर बैंक एटीएम में जाकर भोले -भाले लोगों को एटीएम कार्ड से पैसा निकालने के क्रम में उनकी मदद के नाम पर झांंसा देकर उनका एटीएम पिन कोड जान लेते है और कार्ड बदल लेते हैं तथा फर्जी एटीएम कार्ड पैसा निकालने वाले व्यक्ति को दे देते है तथा बदले गये एटीएम कार्ड से उपभोक्ता के खाते में मौजूद कुल धनराशि निकाल लेते हैं. जिनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशन में छापेमारी दल के द्वारा किया गया.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराध कर्मियों के पास से तेरह विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, 4 एंड्रॉयड मोबाइल तथा दो छोटे मोबाइल एवं सफेद रंग की बोलेरो वाहन बरामद किया गया है. गिरफ्तार सभी अपराधी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि जो पांचों अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं उनका नाम कृष्ण नंदन सिंह, पिता तेज बहादुर सिंह, ग्राम उमरी कला, थाना - गंभीरपुर, जिला आज़मगढ़ उत्तरप्रदेश, रौशन भारती पिता शंभूनाथ  ग्राम बिठुआ, थाना - गंभीरपुर, जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश,  राहुल कुमार पिता हरिवंश जैशवारा, ग्राम भोपालपुर, थाना - गंभीरपुर, जिला - आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश, सुमंत यादव पिता लभातू यादव, ग्राम छपरा, थाना - चिरियाकोट, जिला - मऊ,  उत्तर प्रदेश, शुभम गोड़, पिता गोरखनाथ गोड़, ग्राम बारबा, थाना - गंभीरपुर, जिला - आज़मगढ़ उत्तर प्रदेश बताया जा रहा है.


इस कार्रवाई को अंजाम देने में छापेमारी दल में पुलिस निरीक्षक मुकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक सुनील कुमार निर्झर, पुलिस अवर निरीक्षक ज्ञान प्रकाश सिंह , टाइगर मोबाइल के सिपाही अभिषेक कुमार सिंह, रमेश सिंह, अभय यादव, संजीत कुमार एवं नगर थाना के रिजर्व गार्ड सिपाही दीनबंधु कुमार, सुधीर बानरा, जितेंद्र कुमार मंडल गृह रक्षक चालक मुन्ना पासवान शामिल रहे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...