Skip to main content

आगामी विधानसभा चुनाव में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की भूमिका होगी महत्वपूर्ण: दुर्गेश सिंह..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भाजयुमो की जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय एम्बेसडर होटल के सभागार में आयोजित की गई. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह उपस्थित रहे. सड़क मार्ग से ब्रह्मपुर डुमरांंव होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने पुरजोर स्वागत किया. जिला कार्यसमिति की बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो के जिला अध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने की. 



कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित कर भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा अन्य महापुरुषों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई. कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के द्वारा भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के गगनभेदी नारे भी लगाए गए.


बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा करने के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की. उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी की भूमिका में है. आगामी चुनाव में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है. भाजपा के वर्तमान कार्यकर्ता पूर्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रहे हैं. युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को नेता बनाने का काम करती है. भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि, आने वाले समय में तकनीक और जमीन दोनों पर बेहतर तरीके से कार्य करें.


 मंच संचालन बिट्टू सिंह ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विपुल राय के द्वारा किया गया. मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप दूबे, विश्वनाथ राम, नवीन निश्चल चतुर्वेदी, टुनटुन वर्मा, विंध्यांचल राय, जितेंद्र सिंह, निकू तिवारी सौरभ तिवारी ने संबोधित किया मौके पर जिलेभर से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की.




Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

राजद से महराजगंज के पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को बक्सर में पुलिस ने शराब के नशे में किया गिरफ्तार...

एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजद के महराजगंज से पूर्व बाहुबली सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह को औद्योगिक थाना पुलिस ने वीर कुंवर सिंह सेतु के समीप काले रंग के इनोवा गाड़ी से शराब की नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उन्हें उत्पाद अधिनियम के तहत हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. मौक़े पर मौजूद लोगों के अनुसार सुधीर सिंह नशे की हालत में थे. इस दौरान उन्होंने पुलिस के सामने अपनी धौंस जमाने की प्रयास की. बताया जा रहा है कि उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ बदतमीजी भी की. जिसके बाद औद्योगिक थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार सुधीर सिंह एक राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं. उनके पिता दीनानाथ सिंह पूर्व विधायक थे, जिनका पिछले वर्ष जुलाई में निधन हो गया था. वहीं उनके चाचा प्रभुनाथ सिंह महाराजगंज से सांसद रह चुके हैं, जबकि उनके चचेरे भाई रणधीर सिंह वर्तमान में सारण जिले के मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू के विधायक हैं. इनके परिवार के तीन सदस्य सक्रिय रूप से राजनीति से जुड़े हैं. https://www.mygov.in/hi/covid-19