Skip to main content

बड़ी खबर: 3 देशी कट्टा, 4 जिंदा कारतूस, 500 ग्राम गांजा, 12 हज़ार रुपये नगद व 7 मोबाइल फ़ोन के साथ से 6 अपराधी गिरफ्तार..



एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: डुमरांव अनुमंडल की पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने शराब की खेप ला रहे अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. साथ में 500 ग्राम गांजा, एक बोलेरो, और 12 हजार रुपए नकदी बरामद की गयी हैं. हालांकि, शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में पुलिस को सफलता नहीं मिली है. पुलिस तस्करों से पूछताछ कर उनके निशानदेही पर छापेमारी कर रही है. सभी की कुंडली खंगाली जा रही है. 

उक्त बातें एसपी नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान कही. सभी गिरफ्तार अपराधियों में कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोंवा गांव के रहने वाला दीपू कुमार, कोरानसराय थाना क्षेत्र के बसगितिया गांव का रहने वाला उत्तम कुमार, सोनवर्षा ओपी के गिरधर बरांव का रहने वाला चंदन कुमार, डुमरांव थाना क्षेत्र के पीडिया गांव का रहने वाला बृजेश कुमार, भोजपुर जिले के बिचली बाजार का रहने वाला संतोष कुमार जायसवाल और चौबेपुर का रहने वाला हरीश कुमार शामिल हैं. 



एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि, सोमवार की रात डुमराँव एसडीपीओ के.के. सिंह को सूचना मिली थी कुछ अपराधी शराब की खेप मलियाबाग के रास्ते नवानगर आ रहे हैं. सूचना मिलते ही एसडीपीओ के.के. सिंह ने नवानगर थानाध्यक्ष संजय कुमार, प्रशांत कुमार, अवधेश कुमार, भीम कुमार यादव और डीआईयू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. टीम ने नावानगर थाना क्षेत्र के बूढेला पुल के समीप वाहन जाँच अभियान चलाने लगी. इसी बीच पुलिस की नजर एक बोलेरो पर पड़ी. पुलिस ने बोलेरो गाड़ी को रोकने के लिए हाथ दिया तो अपराधी गाड़ी रोक कर भागने लगे. पुलिस ने सभी का पीछा कर पकड़ लिया. जब पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो बोलेरो से तीन देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, 500 ग्राम गांजा, 12 हज़ार रुपये नगद और 7 मोबाइल फ़ोन बरामद हुए.

पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि वह हरियाणा के रास्ते एक ट्रक शराब की खेप लेकर नावानगर आ रहे हैं. शराब की खेप कहीं रास्ते में है.  शराब नावानगर इलाके में कई जगहों पर सप्लाई करनी थी.  सूचना मिलते ही पुलिस ने शराब की खेप को पकड़ने के लिए रोहतास समेत कई जिलों की पुलिस से संपर्क किया, लेकिन शराब  की खेत का कुछ पता नहीं चला. इसके पुलिस ने यूपी पुलिस से सहयोग लिया. फिर भी शराब का कुछ पता नहीं चला. फिलहाल पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ कर रही है. वही उनके निशानदेही पर भी कई जगहों पर छापेमारी की गई. एसपी के अनुसार, पुलिस शराब की खेप को लेकर छापेमारी कर रही है.  बहुत जल्द शराब को बरामद कर लिया जाएगा.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...