एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: इटाढी थाना क्षेत्र के कुकुढा गांव से 1 किलोमीटर उत्तर पानी में एक अज्ञात युवती का शव तैरते हुए पुलिस ने बरामद किया है. बताया जा रहा है कि पानी में युवती के शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से युवती के संदर्भ में पूछताछ की. लेकिन, किसी ने उसकी पहचान नहीं की. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज
दिया.
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि एक युवती का शव थाना क्षेत्र के कुकुढा गांव से 1 किलोमीटर उत्तर पानी में करते हुए पाया गया है. जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. युवती की पहचान के लिए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भेज दी गई है. ताकि, किसी थाने में गुमशुदगी आदि की रिपोर्ट लिखवाई गई हो तो युवती की पहचान कराई जा सके. फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है.

Comments
Post a Comment