एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने की दर में गिरावट दर्ज की जा रही है. रविवार को जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए कोरोना अपडेट के अनुसार 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमित मरीज जो रविवार को मिले हैं. उनमें बक्सर सदर प्रखंड एवं नवानगर प्रखंड के मामले सर्वाधिक है.
सूचना सह जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बक्सर सदर प्रखंड से 7 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं. जिसमें नई बाजार से 1 कथकौली से 1 पीपी रोड से 1 बुधनपुरवा से 1 विट्ठलपुर से 1 सदर हॉस्पिटल से 1 चौसा प्रखंड के बहादुरपुर से 1 पावर प्लांट से 1 डुमरांव प्रखंड के छतनवार से 1
नवानगर प्रखंड के उसरा से 5 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवानगर से 1 सोनवर्षा से 1 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.
बताते चलें कि जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने की दर में तो गिरावट आई है. परंतु, कोरोना का नाता पूरी तरह से अभी टूटने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसे में लोगों को तमाम एहतियातों को बरतने के साथ-साथ सुरक्षात्मक उपायों को भी अपनाना बेहद जरूरी है. चेहरे पर फेस मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने की आदत को लोगों को अपने आदतों में शुमार करना होगा. तमाम सुरक्षात्मक उपायों को अपनाकर ही कोरोना संक्रमण को जिले में पूरी तरह से पराजित किया जा सकता है.



Comments
Post a Comment