प्रतीकात्मक तस्वीर.
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के बिहार पब्लिक स्कूल के समीप से पुलिस ने एक घर में छापेमारी कर देशी लोडेड कट्टे के साथ एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र के इलाकों में बाइक लूट एवं अन्य अपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था. अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.
पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि अभियुक्त अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है. गुप्त सूचना को आधार मानकर पुलिस के द्वारा अहरौली बिहार पब्लिक स्कूल के समीप श्रीनिवास सिंह के घर पर छापेमारी की गई तो राहुल यादव देशी लोडेड कट्टे के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए औद्योगिक थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में लगा था. छापेमारी के दौरान उसे उसके ही घर से गिरफ्तार किया गया है.


Comments
Post a Comment