एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने ददुरा गांव से आर्म्स एक्ट के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. बताया जा रहा है कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध राजपुर थाना में आर्म्स एक्ट एवं लूट का मामला 2019 में दर्ज हुआ था. मामला दर्ज होने के बाद से ही गिरफ्तार अभियुक्त फरार चल रहा था. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा लगातार प्रयास की जा रही थी शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर उसे ददूरा गांव से पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत सिन्हा ने बताया कि पप्पू चौहान को पिछले वर्ष के आर्म्स एक्ट एवं लूट के मामले में ददूरा गांव से गिरफ्तार किया गया है. जिसकी तलाश पुलिस को पिछले वर्ष से ही लूट कांड एवं आर्म्स एक्ट के मामले में थी. पुलिस को लगातार चकमा देकर फरार चल रहा था.


Comments
Post a Comment