महिला के साथ छेड़खानी व घर पर चढ़कर गोलीबारी मामले में पांच नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज..
एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: सोमेश्वर स्थान मोहल्ले में महिला के साथ हुए अभद्रता एवं गोलीबारी मामले में पीड़ित महिला के द्वारा 2 लोगों के विरुद्ध नामजद एवं 100 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.
महिला के द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि वह सोमवार की सुबह तकरीबन 4:30 बजे अपनी मां तथा मोहल्ले की कुछ महिलाओं के साथ केंद्रीय कारा के समीप स्थित एक मैदान में टहलने के लिए गई थी. पैर में दर्द होने के कारण वह धीमी गति से टहल रही थी तथा उसके साथ टहल रही कुछ महिलाएं आगे निकल गई. इसी बीच महिला को अकेला पाकर दो लड़के वहां पर पहुंचे जिनकी पहचान महिला के द्वारा पुलिस को बताई गई है. वहीं, उन दोनों लड़कों के साथ कुछ और भी लड़के थे. जिनकी पहचान करने में महिला ने असमर्थता जताई है. उन्होंने पुलिस को बताया कि इस दौरान सभी लड़कों के द्वारा उन्हें घेर कर उनके साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए उनसे छेड़खानी शुरू कर दी गई. जिसके बाद महिला ने हल्ला मचाना शुरू किया तो उनके साथ टहल रही कुछ महिलाएं जो कि आगे निकल गई थी लौट कर उनके पास वापस आ गई उनके साथ टहल रही महिलाओं के वापस आने के बाद महिला के साथ छेड़खानी कर रहे सभी लड़के वहां से भाग गए.
आरोपी सभी लड़कों के वहां से भाग जाने के पश्चात पीड़ित महिला अपने घर चली आई. पुनः कुछ समय पश्चात दोनों नामजद एवं लगभग 100 की संख्या में अज्ञात लोग महिला के दरवाजे पर पहुंचकर गाली गलौज करते हुए दरवाजा पीटते हुए उन्हें घर से बाहर निकलने की बात कहनी लगे. महिला के घर पर पहुंचे आरोपियों के द्वारा दहशत फैलाने की नियत से गोलीबारी भी की गई. जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.
वहीं, दूसरी तरफ पुलिस के द्वारा महिला के साथ छेड़खानी एवं गोलीबारी मामले में एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा के निर्देश पर तीन नामजद समेत 100 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है.
इस संदर्भ में जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के पश्चात पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयासरत है. पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी किया है. लेकिन, फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी अभी नहीं हो सकी है. इलाके में इस तरह की वारदात होने के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल कायम हो गया है. उधर, स्थानीय लोग महिलाओं एवं युवतियों के घर से बाहर किसी कार्य से निकलने के पश्चात उनकी सुरक्षा को लेकर सशंकित है. बहरहाल, मामले में पुलिस आगे जो भी कार्रवाई करे लेकिन इस तरह की घटना का सामने आना चिंतनीय है.


Comments
Post a Comment