एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: बक्सर- इटाढी मार्ग पर महदह गांव के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया में 7 जुलाई को हुए लूट कांड मामले में पुलिस ने लूट कांड के इस घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस के द्वारा उसे गुनसेज थाना दिनारा जिला रोहतास से गिरफ्तार कर लिया गया है.
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा के द्वारा इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया गया है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत इटाढ़ी मार्ग पर महदह गांव के समीप स्थित बैंक ऑफ इंडिया में हुए बैंक डकैती लूट कांड के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र पासवान उर्फ महाकाल पिता रंगलाल पासवान साकिम गुनसेज थाना दिनारा जिला रोहतास को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी हेतु बगेन थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक सियाराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था. उनके नेतृत्व में पुलिस को बैंक डकैती मामले के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र पासवान उर्फ महाकाल ने अपनी स्वीकारोक्ति बयान में बैंक डकैती घटना कार्य करने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार अभियुक्त को कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए जेल भेज दिया गया.


Comments
Post a Comment