एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने प्रधानमंत्री का प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना एवं बिहार के लिए केंद्र स्वीकृत मत्स्य विकास से संबंधित परियोजनाओं और ई - गोपाला ऐप के शुभारंभ के लिए हृदयतल की गहराइयों से आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि इससे मत्स्य एवं पशुपालन से जुड़े किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. आत्मनिर्भर बिहार को गति मिलेगी. रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे.
प्रधानमंत्री द्वारा किसानों की हौसला अफजाई से अन्य किसान भाइयों एवं बहनों को भी प्रेरणा मिलेगी. मत्स्य एवं पशुपालन के क्षेत्र में बिहार में काफी संभावनाएं हैं. प्रधानमंत्री द्वारा आज शुभारंभ किए गए योजनाओं से इस क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा. स्वरोजगार के नए अवसर मिलने से बिहार में आत्मनिर्भर अभियान को बल मिलेगा.


Comments
Post a Comment