Skip to main content

ज्वेलरी के दुकान में दिनदहाड़े लूट की नियत से घुसे अपराधी गिरफ्तार, पांच की तलाश जारी..



एक्सप्रेस न्यूज, बक्सर: दिनदहाड़े स्वर्णकार के दुकान में घुसकर लूट की कोशिश में जूटे अपराधियों को दुकानदार की तत्परता एवं स्थानीय लोगों के हिम्मत से दबोच लिया गया तथा लूट की घटना को अंजाम देने  की योजना को नाकाम कर दिया गया. स्वर्णकार की दुकान में  लूट की नीयत से  घुसे अपराधियों ने  दुकान में अंदर पहुंचकर दुकानदार को कट्टा भीड़ाकर दुकान में मौजूद जेवर एवं नगद रुपए लूटने की कोशिश में जुट गए. जिसके बाद दुकानदार ने बिना डर भय के  हल्ला मचाना शुरू कर दिया. दुकानदार द्वारा हल्ला मचाए जाने पर पास में ही मौजूद एक पुलिसकर्मी के द्वारा एक अपराधी को दौड़ाकर पकड़ लिया गया. वहीं, दूसरा भागने में सफल रहा. पकड़े गए अपराधी के निशानदेही पर  बाइपास रोड से एक अपराधी को पकड़ा गया तथा अन्य पांच को चिन्हित किया गया. जिनकी तलाश की जा रही है. गिरफ्तार अपराध कर्मियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया गया है.

घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि, जमुना चौक स्थित जी.पी.ज्वेलर्स नामक दुकान में मंगलवार को दिन में तकरीबन 3:30 बजे लूट करने के उद्देश्य से दो अपराधी पहुंचे. उन्होंने साथ में देसी कट्टा भी ले रखा था. अपराधियों ने कट्टा सटा कर दुकान में बैठे प्रवीण कुमार वर्मा एवं गुदरी प्रसाद को कब्जे में लेकर सोना लूटने का प्रयास किया लेकिन, दुकानदार ने साहस का परिचय देते हुए शोर-शराबा करना शुरू कर दिया. जिसके बाद अपराधी दुकान से निकलकर भागने लगे. भागने के क्रम में मौके पर मौजूद एक पुलिसकर्मी के द्वारा अक्षय कुमार, पिता - भोलाराम नामक एक अपराधी को दबोच लिया गया. जिसने अपना पता-उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के मानिकपुर बताया. पकड़े गए अपराधी अक्षय कुमार ने यह बताया कि, वह बीसीए फाइनल ईयर का छात्र है. उसकी निशानदेही पर बाइपास रोड में छापेमारी कर भागे अपराधी संतोष कुमार उर्फ छोटू, पिता-गुप्तेश्वर यादव को पकड़ लिया गया. पकड़े गए अपराधियों से पूछताछ करने पर उन्होंने अन्य पांच अपराध कर्मियों के बारे में बताया जो इस घटना में शामिल थे. जिनकी तलाश की जा रही है. 

एसपी ने बताया कि, छापामारी दल में नगर थाना क्षेत्र के सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार, प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार निर्झर तथा अन्य पुलिसकर्मियों में संजय कुमार सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, टाइगर मोबाइल के सिपाही अभिषेक कुमार, रमेश सिंह, अभय यादव, संजीत कुमार, गृह रक्षक चालक मुन्ना पासवान शामिल थे.


Comments

Popular posts from this blog

साइबर सेल एवं बक्सर पुलिस को चुनौती देकर सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन करते वायरल हुआ युवकों का तस्वीर, जाँच में जुटी पुलिस..

- 6 जनवरी 2026 को औद्योगिक थाना में दी गई थी लिखित आवेदन। - पुलिस के गिरफ्त से आरोपित अब तक बहार पीड़ित पक्ष भयभीत। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: भारत में सार्वजनिक स्थानों पर सरकारी या गैर-सरकारी, बिना लाइसेंस वाले हथियारों का प्रदर्शन एक गंभीर दंडनीय अपराध है। यहां तक कि वैध लाइसेंस वाले हथियारों का सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन (नुमाइश/ब्रांडिशिंग) करना भी सख्त वर्जित है। जो कि एक अपराध की श्रेणी में आता है। भारतीय शस्त्र अधिनियम, 1959 और शस्त्र नियम, 2016 इस पर सख्त प्रावधान लागू करते हैं। अवैध हथियार रखना या प्रदर्शन, बिना लाइसेंस के हथियार रखना, उपयोग करना या उनका सार्वजनिक प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध है. जिसमें 3 साल से लेकर 7 साल तक की कैद और जुर्माना हो सकता है.  कुछ मामलों में आजीवन कारावास का भी प्रावधान है। यदि आपके पास वैध लाइसेंस है, तब भी आप सार्वजनिक रूप से हथियार की नुमाइश नहीं कर सकते। हथियार को एक निर्धारित होल्डर या कवर में, पूरी तरह से ढका हुआ रखना अनिवार्य है। जिस पर आपका प्रभावी नियंत्रण हो। सार्वजनिक स्थानों पर हवाई फायरिंग या हथियार चमकाना सख्त मना है।पुलिस ऐसे माम...

भाई के साथ कोचिंग जा रही किशोरी को अग़वा कर 3 लोगों ने किया गलत काम, पुलिस के तत्परता से तीनों आरोपी गिरफ्तार।

- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दिखाई तत्परता तीनों आरोपी गिरफ्तार। - भाई ने पुलिस के समक्ष दी पूरी घटना की जानकारी, पुलिस कर रही है पूछताछ। एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर:  घर से कोचिंग पढ़ने जा रही एक किशोरी को 3 लोगो ने रोक कर अग़वा कर लिया। उसके बाद उसे कुछ दुरी पर ले गए और एक झोपड़ी में उसके साथ गलत काम किए। जिस वक़्त यह घटना घटी किशोरी का भाई भी वहां मौजूद था। किशोरी का भाई उसे बाइक से कोचिंग ले जा रहा था। शनिवार सुबह 8 बजे कि यह घटना बताई जा रही है। बक्सर एसपी ने पूछने पर कहा कि मेडिकल जाँच के बाद आगे कि कार्रवाई होगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से मामले कि जाँच कर रही है। सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनो आरोपी पुलिस के गिरफ्त में हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। घटना की सीमा दो थाना क्षेत्र में पड़ती है। किशोरी सुबह बाइक से अपने भाई के साथ कोचिंग जा रही थी तभी राह में दंगौली पुल के पास 3 युवकों ने मिलकर उनकी बाइक रोकी और इस घटना को अंजाम दिया।नावानगर थाना की सीमा में यह जगह आता है। तीनो आरोपी दूसरी बाइक पर बैठाकर कड़सर गांव के समीप एक सुनसान झोपड़ी में किशोरी क...

जिले में कानून व्यवस्था को झंकझोर देने वाले अहियापुर ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपियों ने किया सरेंडर, रिमांड पर ले सकती है पुलिस..

-बढ़ते पुलिस दबाव एवं कुर्की जब्ती की तेज प्रक्रिया का हुआ असर.  -पूर्व में भी दो नामजद कर चुके हैं न्यायलय में आत्मसमर्पण. एक्सप्रेस न्यूज़, बक्सर: राजपुर थाना क्षेत्र के अहियापुर में हुए ट्रिपल मर्डर केस में फरार चल रहे मुख्य आरोपियों ने न्यायालय में सोमवार को आत्मसमर्पण कर दिया है. राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक न्यायालय में आत्मसमर्पण करने वालों में बटेश्वर यादव, मनोज यादव संजय उर्फ संतोष यादव शामिल हैं. बताते चले कि इस हत्याकांड में आरोपी महेंद्र यादव व सलीम अंसारी पूर्व में हीं न्यायलय में आत्म समर्पण कर चुके हैं. जिनको पुलिस के द्वारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करने हेतु न्यायालय में अर्जी भी दिया जा चुका है.   बता दे की अहियापुर गांव में अपराधियों के द्वारा एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था. यह घटना बक्सर जिला समेत पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया था और सुशासन की सरकार पर सवाल खड़ा कर रहा था. इस घटना ने  जिले के कानून व्यवस्था को झंकझोर कर रख दिया था.  इस घटना में प्राथमिक दर्ज होने के बाद ब...